फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Four rare coincidences will occur on Ahoi Ashtami

Noida News: अहोई अष्टमी पर होंगे चार दुर्लभ संयोग

Sun, 12 Oct 2025 12:29 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Sun, 12 Oct 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Four rare coincidences will occur on Ahoi Ashtami
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




जगाधरी। संतान की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और संतान सुख की कामना के लिए अहोई अष्टमी का सोमवार को किया जाएगा। इस बार अहोई अष्टमी का व्रत अत्यंत दुर्लभ और मंगलकारी माना जा रहा है। इस दिन चार दुर्लभ संयोग रवि योग, परिघ योग पुनर्वसु नक्षत्र और शिव योग बन रहे हैं। इसमें व्रत करने से संतान को अत्यंत शुभलाभ की प्राप्ति होगी।

आचार्य त्रिलोक महाराज ने बताया कि अहोई अष्टमी का पर्व कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को मनाया जाता है। इस दिन माताएं संतान की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य व उन्नत्ति के लिए व्रत करती हैं। वहीं, संतान सुख की प्राप्ति के लिए भी यह व्रत करने का धार्मिक विधान है। इस दिन अहोई माता की पूजा व व्रत किया जाता है। अहोई माता मां पार्वती का ही एक रूप हैं। इस दिन अहोई माता की पूजा और तारों को अर्घ्य देने से घर में खुशियां आती हैं।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य पंडित महेश शांडिल्य ने बताया कि पंचांग के अनुसार इस बार अष्टमी तिथि 13 अक्तूबर को दोपहर 12 बजकर 24 मिनट पर आरंभ होगी। इसका समापन 14 अक्तूबर दोपहर एक बजकर नौ मिनट पर होगा। व्रत सोमवार को किया जाएगा। इस बार अहोई अष्टमी पर चार अत्यंत शुभ संयोग बन रहे हैं। अष्टमी पर रवि योग, परिघ योग, शिव योग और पुनर्वसु नक्षत्र का दुर्लभ और मंगलकारी संयोग बन रहे हैं। इस दिन व्रत करने से अहोई माता के साथ भगवान शिव का आशीर्वाद संतान को प्राप्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंडित रमन वत्स ने बताया कि अहोई अष्टमी पर माताएं निर्जल व्रत का संकल्प लेती हैं। माताएं तड़के में सरगी करती हैं और पूरा दिन निर्जला उपवास करती हैं। शाम को कथा सुनकर अहोई माता की पूजा की जाती है। इसके बाद तारों को अर्घ्य देकर व्रत पूर्ण किया जाता है। कई स्थानों पर चंद्रमा को अर्घ्य दिया जाता है। मान्यता है कि निःसंतान महिलाओं के यह व्रत करने से संतान सुख प्राप्त होता है।


अहोई अष्टमी पर शुभ मुहूर्त
पंडित महेश शांडिल्य ने बताया कि अहोई अष्टमी व्रत का पारण तारों को देख व अर्घ्य देकर किया जाता है। इस बार अहोई अष्टमी पर तारों को देखने का विशेष महत्व है। अहोई अष्टमी पूजन का शुभ मुहूर्त शाम 05:42 से शाम 06:59 बजे तक है। इसकी अवधि एक घंटा 17 मिनट तक रही है। अहोई अष्टमी के दिन तारा शाम 6:06 बजे दिखाई देगा और चंद्रोदय रात 11 बजे होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed