फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Four policemen including chowki incharge suspended

Noida News: चोरों को संरक्षण देने में चौकी इंचार्ज समेत चार पुलिसकर्मी निलंबित

Sun, 16 Jun 2024 08:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2024 08:36 PM IST
विज्ञापन
Four policemen including chowki incharge suspended
- डीसीपी सेंट्रल ने की कार्रवाई, सूरजपुर कोतवाली की कस्बा चौकी में तैनात चारों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू
विज्ञापन

- चोरी के आरोपियों को नहीं किय गिरफ्तार, फोन पर लगातार कर रहे थे बात
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। चोरों को संरक्षण देने के आरोप में डीसीपी सेंट्रल ने सूरजपुर कस्बा चौकी के प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। चौकी प्रभारी आलोक सिंह, हेड कांस्टेबल अश्वनी व सीमांत और सिपाही अरविंद के खिलाफ विभागीय जांच शुरू हो गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार आंतरिक जांच में चारों पुलिसकर्मियों की गतिविधियां संदिग्ध मिली हैं। पुलिसकर्मियों ने चोरी की वारदात में शामिल बदमाशों को गिरफ्तार नहीं किया। जबकि उनके साथ फोन पर लगातार बातचीत कर रहे थे। आला अधिकारियों के निर्देश के बाद मामले में कार्रवाई की गई है।

सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र की कंपनी में लाखों रुपये की चोरी हुई थी। चोरी के आरोप में कस्बा चौकी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जबकि चोरी में शामिल अन्य आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया। इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों तक पहुंची। आला अधिकारियों की जांच में पता चला कि पुलिसकर्मी आरोपियों से फोन पर बात करते थे। कॉल डिटेल में इसकी पुष्टि हुई है। जिसके बाद डीसीपी सेंट्रल सुनीति ने सुरजपुर कस्बा चौकी प्रभारी आलोक सिंह, हेड कांस्टेबल अश्वनी व सीमांत और सिपाही अरविंद को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के अनुसार आतंरिक जांच में पता चला है कि चारों पुलिसकर्मी पहले से ही आरोपियों को जानते थे। उन्होंने जानबूझकर आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की थी। आरोपी पुलिसकर्मियों ने चोरों को संरक्षण दिया हुआ था। हालांकि अधिकारी इस मसले पर खुलकर बोलने से बच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



गिरफ्तार आरोपियों से दोबारा होगी पूछताछ
चारों पुलिसकर्मियों के बारे में जानकारी जुटाने के लिए गिरफ्तार आरोपियों से फिर से पूछताछ की जाएगी। जांच में पता चला है कि जिस कंपनी में वारदात हुई। वहां पर लगातार चोरी हो रही है। आरोप है कि कबाड़ियों और निलंबित पुलिसकर्मियों की मिलीभगत से वहां चोरी हो रही थी।




सूरजपुर क्षेत्र में कई चोरी की वारदात में कार्रवाई करने में लापरवाही बरती गई है। मामले में चार पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। उनकी कुछ गतिविधियां भी संदिग्ध मिली हैं। चारों की विभागीय जांच की जा रही है। - सुनीति, डीसीपी, सेंट्रल नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article