फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Four players selected from the district for the divisional kabaddi trials.

Noida News: मंडलीय कबड्डी ट्रायल के लिए जिले से चार खिलाड़ी चयनित

Tue, 28 Jul 2026 08:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 08:26 PM IST
विज्ञापन
Four players selected from the district for the divisional kabaddi trials.
ग्रेटर नोएडा के मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में जनपद स्तरीय महिला कबड्डी का चयन ट्रायल में प्रदर्
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सूरजपुर स्थित मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला खेल विभाग व जिला कबड्डी एसोसिएशन के समन्वय से जिला महिला कबड्डी ट्रायल का आयोजन हुआ। ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन करने वाली चार महिला खिलाड़ी का चयन मेरठ में आयोजित होने वाली मंडलीय ट्रायल के लिए हुआ है। प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने बताया कि मंगलवार को ट्रायल हुआ, जिसमें तन्नू, शैली, आरुषि, श्वेता ने शानदार प्रदर्शन किया। चयनित खिलाड़ी 29 जुलाई को मेरठ के कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित होने वाले मंडलीय ट्रायल में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी। मंडल स्तर पर चयनित खिलाड़ी प्रदेश स्तर पर आगरा के क्षेत्रीय खेल कार्यालय में 4 से 6 अगस्त तक आयोजित होने वाली कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेंगी।
विज्ञापन


---------

जिम्नास्टिक के ट्रायल में नहीं पहुंची खिलाड़ी

ग्रेटर नोएडा (संवाद)। जिला स्तरीय महिला जिम्नास्टिक ट्रायल निर्धारित होने के बावजूद कोई खिलाड़ी ट्रायल में भाग लेने नहीं पहुंचा। यह ट्रायल ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-1 स्थित हाई परफॉर्मेंस सेंटर में जिला खेल विभाग और जिला जिम्नास्टिक एसोसिएशन के समन्वय से आयोजित होना था। प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने बताया कि ट्रायल की सूचना पहले ही जिला जिम्नास्टिक एसोसिएशन के पदाधिकारियों को दे दी गई थी। इसके बावजूद एसोसिएशन की ओर से एक भी खिलाड़ी ट्रायल के लिए नहीं भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed