{"_id":"6505fe309096d248310c4ab7","slug":"four-others-including-lift-operator-died-gm-of-construction-company-arrested-grnoida-news-c-23-1-gnd1003-17308-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरोहा, मेरठ, कन्नौज समेत अन्य केंद्रों के ध्यानार्थ : मौत की लिफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहा, मेरठ, कन्नौज समेत अन्य केंद्रों के ध्यानार्थ : मौत की लिफ्ट
विज्ञापन
मौत की लिफ्ट
मुख्य खबर
लिफ्ट ऑपरेटर समेत चार और की मौत, कंस्ट्रक्शन कंपनी का जीएम गिरफ्तार
- आम्रपाली के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट ड्रीम वैली फेज-2 में लिफ्ट गिरने का मामला : हादसे में जान गंवाने वाले की संख्या हुई आठ
- फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन राज्यों में दबिश दे रही पुलिस
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट में आम्रपाली के निर्माणाधीन ड्रीम वैली फेज-2 प्रोजेक्ट में शुक्रवार सुबह 14वीं मंजिल से जर्जर पैसेंजर लिफ्ट गिरने के मामले में मरने वालों संख्या आठ हो गई है। शुक्रवार को चार मजूदरों की मौत के बाद शनिवार सुबह अस्पताल में भर्ती लिफ्ट ऑपरेटर कन्नौज निवासी कुलदीप पाल (20), मेरठ निवासी अरबाज (19), अमरोहा निवासी मोहम्मद अली (18) और बिहार बलरामपुर निवासी मान अली (20) ने दम तोड़ दिया। वहीं मेरठ निवासी कैफ की हालत गंभीर बनी हुई है। मामले में पुलिस ने गिरधारी कंस्ट्रक्शन के जीएम देवेंद्र सिंह उर्फ देवेंद्र शर्मा को गिरफ्तार किया है। मामले में अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें हरियाणा, दिल्ली और यूपी के विभिन्न शहरोें में दबिश दे रही है।
निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर एनबीसीसी (नेशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन) गिरधारी कंस्ट्रक्शन से निर्माण कार्य करा रही है। पुलिस ने मामले में गिरधारी कंस्ट्रक्शन के जीएम हरीश शर्मा, ऋषभ अरोड़ा, व लवजीत, देवेंद्र शर्मा उर्फ देवेंद्र सिंह और एनबीसीसी के जीएम विकास और आदित्य चंद्रा समेत मैकेनिकल इंचार्ज राहुल, सुनील, स्पेनटेक लिफ्ट कंपनी के शैलेंद्र व अन्य पर केस दर्ज किया था। एफआईआर में गिरफ्तार आरोपी को साइट इंचार्ज देवेंद्र शर्मा लिखा गया था। लेकिन जांच में पता चला कि आरोपी का नाम देवेंद्र सिंह भी है और वह टावर नंबर-11 व 12 मेें काम करा रहा था। इन्हीं दोनों टावर के बीच लगी पैसेंजर लिफ्ट हादसे का शिकार हुई। पुलिस ने शनिवार को आरोपी के घर ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र के जलपुरा के पास स्थित हेरीटेज फ्लोर एंड विलाज से गिरफ्तार किया है। इससे पहले शुक्रवार को हादसे में बिहार के बलरामपुर जिले निवासी इस्ताक, बांका जिले के अरुण तांती, कटिहार जिले के विपोत मंडल, अमरोहा के आरिस खान की मौत हो गई थी।
केस की जांच बादलपुर स्थानांतरित, तीन सहविवेचक भी करेंगे जांच
ग्रेटर नोएडा। डीसीपी सेंट्रल जोन सुनीति ने बताया कि केस बिसरख कोतवाली प्रभारी ने दर्ज कराया है। इसके चलते नियमानुसार केस की जांच बादलपुर थाने स्थानांतरित की गई है। बादलपुर थाना प्रभारी के साथ तीन सह विवेचक भी नियुक्त किए गए हैं। जिससे गहनता से जांच की जा सके।