{"_id":"68d6eb9e95ef164a0b09e576","slug":"four-new-dengue-patients-in-the-district-increasing-number-of-patients-in-waterlogged-areas-na-news-c-125-1-shsr1009-140305-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जिले में डेंगू के चार नए मरीज, जलभराव प्रभावित इलाकों में बढ़ती मरीजों की तादाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जिले में डेंगू के चार नए मरीज, जलभराव प्रभावित इलाकों में बढ़ती मरीजों की तादाद
Sat, 27 Sep 2025 09:43 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Sat, 27 Sep 2025 09:43 PM IST
विज्ञापन
गांव दांग खुर्द के खेतों में जमा बारिश का पानी।
भिवानी। जिले में बरसाती जलभराव के चलते मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। शुक्रवार को डेंगू के चार नए मामले सामने आने के बाद डेंगू संभावित मरीजों की संख्या 15 तक पहुंच गई है। नए मरीज ग्रामीण इलाकों के जलभराव प्रभावित क्षेत्रों से मिले हैं। इससे पहले जमालपुर, मिताथल और मंढाना गांवों से भी मरीज रिपोर्ट हो चुके हैं।
पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय मेडिकल कॉलेज में ओपीडी में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मरीजों की संख्या 1,200 से बढ़कर 2,000 तक पहुंच गई है। जिले के गांव बीरण, सागवान, दांग खुर्द, बापोड़ा, बलियाली, रामुपुरा, सूई, धनाना, जमालपुर, तिगड़ाना, जताई, धनाना, प्रेमनगर, पुर, सिवाड़ा, मुंढाल, मंढाणा और मिताथल में महीनों तक बरसाती जलभराव रहा है। इन इलाकों में मच्छर का डंक लोगों की सेहत पर सबसे अधिक असर डाल रहा है। फॉगिंग का काम भी यहां धीमा है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने इन क्षेत्रों में एंटी लारवा गतिविधियां भी चलाई हैं।
जिले में नौ सालों का डेंगू का रिकॉर्ड
वर्ष
मरीज
2017
85
2018
50
2019
13
2020
49
2021
356
2022
123
2023
278
2024
175
2025
15
जिले में दस सालों का मलेरिया रिकॉर्ड
वर्ष
मरीज
2017
65
2018
70
2019
3
2020
1
2021
0
2022
1
2023
1
2024
1
2025
3
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में डेंगू और मलेरिया के लारवा जांच के लिए अलग-अलग टीमें लगातार जांच कर रही हैं। लोगों को मच्छरों से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है। घरों में फ्रीज ट्रे, गमलों, कूलर टंकी की नियमित सफाई करें और पानी जमा न होने दें। जलभराव वाले इलाकों में ग्राम पंचायतों से फॉगिंग कराने का अनुरोध किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें इन क्षेत्रों में बुखार पीड़ितों की भी जांच कर रही हैं। - डॉ. रघुबीर शांडिल्य, मुख्य चिकित्सा अधिकारी भिवानी