फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Four new badminton courts to be built in East Delhi

Noida News: पूर्वी दिल्ली में बनेंगे चार नए बैडमिंटन कोर्ट

Wed, 23 Jul 2025 07:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 07:05 PM IST
विज्ञापन
Four new badminton courts to be built in East Delhi
दिल्ली सरकार ने पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र में निर्माण के लिए शुरू की परियोजना
विज्ञापन

-----------------
18.59 लाख रुपये से बनेंगे
03 माह में होगा काम पूरा



अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
पूर्वी दिल्ली में बैडमिंटन खेलने वालों के लिए चार नए बैडमिंटन कोर्ट बनाए जाएंगे। दिल्ली सरकार ने पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र में बैडमिंटन कोर्ट बनाने की परियोजना शुरू की है। इसके लिए सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग ने टेंडर जारी कर दिया है। इस परियोजना पर करीब 18.59 लाख रुपये खर्च होंगे। यह काम तीन माह में पूरा होने की उम्मीद है।
दिल्ली सरकार का कहना है कि यह पहल स्थानीय निवासियों को बेहतर खेल सुविधाएं प्रदान करने और स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देने में मदद करेगी। बैडमिंटन कोर्ट पटपड़गंज के अपार्टमेंट परिसरों में बनाए जाएंगे। सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग ने इसके लिए टेंडर जारी कर दिया है। बोली दस्तावेज विभाग के ई-प्रोक्योरमेंट पोर्टल पर उपलब्ध हैं। परियोजना विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास (एमएलएएलएडी) फंड के तहत शुरू की गई है जिसकी अनुमानित लागत 18,59,313 रुपये है। काम शुरू होने के 14 दिन बाद या साइट सौंपने के पहले दिन से तीन महीने के भीतर काम पूरा करने की समयसीमा निर्धारित की गई है। यह परियोजना स्थानीय निवासियों को बेहतर खेल सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन



खेल और सामुदायिक एकता मजबूत होगी
परियोजना पटपड़गंज के निवासियों के लिए एक सकारात्मक कदम है जो खेल सुविधाओं को बढ़ाएगी और सामुदायिक एकता को प्रोत्साहित करेगी। यमुना पार क्षेत्र में शाहदरा, मयूर विहार और पटपड़गंज में खेल सुविधाओं की स्थिति अभी और मजबूत होनी बाकी है। यमुना खेल परिसर में बैडमिंटन व टेबल टेनिस आदि सुविधाएं हैं लेकिन इस परिसर में रखरखाव और बुकिंग प्रक्रिया की जटिलता के कारण स्थानीय निवासियों को असुविधा होती है। कुछ सामुदायिक केंद्रों और स्कूलों में बुनियादी खेल सुविधाएं हैं लेकिन ये अक्सर भीड़भाड़, पुराने उपकरणों या अपर्याप्त कोचिंग सुविधाओं से जूझ रही हैं। मयूर विहार और कल्याणपुरी में छोटे खेल मैदान हैं लेकिन समर्पित बैडमिंटन कोर्ट या इनडोर सुविधाओं की कमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed