फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Four members of a gang involved in stealing mobile tower equipment and vehicles arrested

Noida News: मोबाइल टावर उपकरण व वाहन चोरी करने वाले गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

Mon, 08 Sep 2025 01:44 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Four members of a gang involved in stealing mobile tower equipment and vehicles arrested
थाना सिहानीगेट पुलिस ने वाहन चोरी व टावर के उपकरण चोरी की घटना कारित करने वाले चार अभियुक्त को - फोटो : mathura
गाजियाबाद। सिहानीगेट पुलिस ने मोबाइल टावर उपकरण व वाहन चोरी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर चोरी की एक बाइक, भारी मात्रा में मोबाइल टावर के उपकरण व घटना में प्रयुक्त कार बरामद हुई। आरोपियों ने पूछताछ में अपने नाम आमिर, अय्यूब व सलीमुद्दीन निवासी सैफपुर, थाना हस्तिनापुर, मेरठ और निखिल निवासी शाहपुर बटावली, बहसूमा, मेरठ बताए।
विज्ञापन

एसीपी पूनम मिश्रा ने बताया कि जो बाइक आरोपियों से बरामद हुई, उसको उन्होंने दादरी गौतमबुद्धनगर और मोबाइल टावर के डिवाइस आरोपियों ने राजस्थान से चोरी करने की बात कबूली। निखिल नाम के आरोपी पर हस्तिनापुर मेरठ के थाने में लूट का एक मुकदमा दर्ज होने की बात अभी तक सामने आई है। आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच चल रही है। चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। उनको वहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed