{"_id":"65c944660339755a8c0db324","slug":"four-including-three-of-a-family-got-burnt-due-to-small-cylinder-explosion-noida-news-c-1-lko1064-1401107-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: छोटा सिलिंडर फटने से परिवार के तीन समेत चार झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: छोटा सिलिंडर फटने से परिवार के तीन समेत चार झुलसे
विज्ञापन
छोटा सिलिंडर फटने से परिवार के तीन समेत चार झुलसे
- सेक्टर-121 में खाना बनाते वक्त हुआ हादसा, गंभीर हालत में दंपती दिल्ली रेफर
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-121 स्थित जगन्नाथ मंदिर के पास मकान में रविवार सुबह छोटा एलपीजी गैस सिलिंडर फटने से चार लोग झुलस गए। इनमें तीन एक ही परिवार के हैं। घायल दंपती को गंभीर हालत में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं अन्य दो को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। सिलिंडर फटने से कमरे की दीवार का एक हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया।
मूलरूप से मालदा, पश्चिमी बंगाल निवासी गौरंग सरकार (40) पत्नी मिंटी सरकार (37) और बेटी सुष्मिता (17) के साथ सेक्टर-121 में गौतम के मकान में रहते हैं। रविवार सुबह करीब 9 बजे मिंटी छोटे एलपीजी सिलिंडर पर खाना बना रही थी। अचानक आग लगने से सिलिंडर फट गया। हादसे में गौरंग, मिंटी और सुष्मिता के साथ पड़ोसी मेरठ निवासी प्रदीप झुलस गए। सिलिंडर फटते ही घर में आग लग गई। तेज आवाज सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने आग को बुझाकर पुलिस की मदद चारों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर अग्निशमन विभाग की टीम भी पहुंच गई। सिलिंडर फटने के कारणों की जांच की जा रही है।
नोएडा सेंट्रल की एसीपी प्रथम दीक्षा सिंह ने बताया कि हादसे में घर में रखा सामान जल गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हादसे में 50 फीसदी से ज्यादा जले गौरंग और उनकी पत्नी मिंटी की हालत गंभीर है। दोनों को सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया है।