फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Four gold bars recovered at the airport, three including two passengers arrested

Noida News: हवाई अड्डा पर चार सोने की ईंट बरामद, दो यात्री समेत तीन गिरफ्तार

Fri, 24 Mar 2023 12:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Mar 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Four gold bars recovered at the airport, three including two passengers arrested
हवाई अड्डा पर चार सोने की ईंट बरामद, दो यात्री समेत तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

-एक आरोपी दिल्ली हवाई अड्डा के टर्मिनल पर ही करता है काम, कस्टम विभाग जांच में जुटा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली हवाई अड्डे पर तैनात सीआईएसएफ कर्मियों ने दो यात्रियों सहित कुल तीन तस्करों से सोने की चार ईंट बरामद की हैं। इनका वजन 400 ग्राम है। तीसरा आरोपी हवाई अड्डा के ही एक टर्मिनल पर निर्माण से जुड़ी एजेंसी ईसीपीएल में कार्यरत है। सीआईएसएफ अधिकारियों ने तीनों आरोपियों को कस्टम विभाग के हवाले कर दिया है।

सीआईएसएफ अधिकारी ने बताया कि हवाई अड्डा पर काम करने वाले आरोपी की पहचान मोहम्मद नासिर के रूप में हुई है। वह टर्मिनल के भीतर आगमन वाले इलाके में खड़ा था। उसकी गतिविधि संदेहास्पद थी। सीआईएसएफ कर्मियों ने आरोपी पर निगरानी बढ़ा दी। इस दौरान रियाद से इंडिगो के विमान से दिल्ली हवाई अड्डा पर दो यात्रियों के उससे मिलते वक्त सीआईएसएफ कर्मियों ने तीनों की जांच और तलाशी की। यात्रियों की पहचान मोहम्मद कासिम और इनायत के रूप में हुई। इस दौरान यात्री कासिम ने सोने की ईंटों को नासिर के हवाले कर दिया। ईंटों के पकड़े जाने पर अधिकारियों ने कस्टम विभाग को इसकी जानकारी दे दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed