{"_id":"5d7aa1b18ebc3e014c4b5366","slug":"four-gangsters-of-pardi-gang-arrested-in-police-encounter-noida-news-noi4609389121","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस मुठभेड़ में पारदी गैंग के चार बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस मुठभेड़ में पारदी गैंग के चार बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। मध्यप्रदेश व महाराष्ट्र में सक्रिय पारदी गिरोह के चार बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद बुधवार आधी रात को सेक्टर-50 से गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये बदमाश गर्मियों में पॉश कॉलोनी में कोठियों में घुसकर चोरी करते हैं। इनके पास से दो कारें, पेचकस, तार कटर, स्प्रे, तमंचे आदि बरामद किए गए हैं। इस गिरोह के अन्य बदमाशों की तलाश की जा रही है।
एसपी सिटी विनीत जायसवाल ने बताया कि कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस की टीम ने सेक्टर-50 में वाहन चेकिंग के दौरान दो कारों को रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में औरंगाबाद, महाराष्ट्र निवासी आतिश पारदी के पैर में गोली लग गई। इसके बाद आतिश समेत फरीदाबाद निवासी पवन उर्फ प्रमोद व संजय और गुना, मध्यप्रदेश निवासी गजेंद्र पारदी को गिरफ्तार कर लिया गा। पारदी गिरोह के लोग मूलरूप से मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं और महाराष्ट्र के औरंगाबाद में भी ठिकाना बना रखा है। ये लोग गर्मी के महीनों में दिल्ली, नोएडा आदि शहरों में पॉश इलाके की कोठियों की रेकी करते हैं। इसके बाद रात को एसी, कूलर के शोर में धीरे से लॉक तोड़कर घरों में घुस जाते हैं। इसके बाद घर के अंदर कपड़े उतारकर कच्छा बनियान में रह जाते हैं और सीसीटीवी से बचने के लिए मास्क पहन लेते हैं। घर के अंदर एक घंटे तक रुकते हैं और फ्रिज में रखा सामान तक खा जाते हैं। नकदी व जेवर कोे बनियान के अंदर डालकर आराम से निकल जाते हैं। इन लोगों ने हाल में ही नोएडा में कोतवाली सेक्टर-49 व फेज थ्री थाना क्षेत्र में चोरियां की हैं। गिरोह में कुल 12 लोग हैं।