Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Four digital guide videos released for teachers

Noida News: शिक्षकों के लिए जारी किए चार डिजिटल गाइड वीडियो

Fri, 13 Nov 2026 09:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 09:16 PM IST
विज्ञापन
Four digital guide videos released for teachers
- स्मार्ट क्लास, आईसीटी लैब, डिजिटल पुस्तकालय और आईएफपी के इस्तेमाल की मिलेगी जानकारी, विद्या समीक्षा केंद्र करेगा निगरानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। परिषदीय विद्यालयों में डिजिटल संसाधनों के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए राज्य परियोजना कार्यालय ने शिक्षकों के लिए चार गाइड वीडियो जारी किए हैं। इनके माध्यम से शिक्षकों को स्मार्ट क्लास, आईसीटी लैब, डिजिटल पुस्तकालय और इंटरैक्टिव फ्लैट पैनल (आईएफपी) के प्रभावी उपयोग की जानकारी दी जाएगी। ये वीडियो विभागीय यूट्यूब चैनल निपुण भारत उत्तर प्रदेश पर उपलब्ध कराए गए हैं। शिक्षा विभाग ने शिक्षकों को वीडियो देखने और विद्यालयों में उपलब्ध डिजिटल संसाधनों का नियमित रूप से कक्षा शिक्षण में इस्तेमाल करने के निर्देश दिए हैं।

राज्य परियोजना निदेशक मोनिका रानी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों (बीएसए), खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ), राज्य संदर्भ समूह (एसआरजी) और अकादमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) को शिक्षकों तक इन वीडियो की जानकारी पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। वीडियो में स्मार्ट क्लास की सुविधाओं और उनके इस्तेमाल, आईसीटी लैब के माध्यम से पढ़ाई कराने, डिजिटल पुस्तकालय से विद्यार्थियों को अध्ययन के अवसर उपलब्ध कराने और आईएफपी पैनल के प्रभावी उपयोग के बारे में बताया गया है।
विज्ञापन


तकनीक आधारित पढ़ाई को मिलेगा बढ़ावा :
शिक्षा विभाग ने निर्देश दिए हैं कि जिन विद्यालयों में आईसीटी संसाधन उपलब्ध हैं, वहां इनका रोजाना शिक्षण कार्य में इस्तेमाल सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए डिजिटल संसाधनों के उपयोग की निगरानी और समीक्षा विद्या समीक्षा केंद्र के माध्यम से की जाएगी। अधिकारियों को शिक्षकों तक वीडियो की जानकारी पहुंचाने और उनके उपयोग को सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पहल का उद्देश्य परिषदीय विद्यालयों में तकनीक आधारित शिक्षण को बढ़ावा देना है। इससे विद्यार्थियों को डिजिटल माध्यमों से पढ़ाई के नए अवसर मिलेंगे। साथ ही कक्षा शिक्षण को अधिक रोचक, सहभागितापूर्ण और प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed