फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Four arrested in case of looting a milk trader house in Noida

कोई धोबी तो कोई ई-रिक्शा चालक: 12 का गिरोह, शौक पूरा करने के लिए NCR तक करते लूटपाट; चार बदमाश दबोचे

Sat, 24 Aug 2024 06:39 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 24 Aug 2024 06:39 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के नोएडा में पुलिस ने मोहियापुर गांव में दूध व्यापारी के घर पर लूट का खुलासा किया है। गिरोह में 10 से 12 सदस्य है। जो गांव से बाहर और एनसीआर तक लूटपाट किया करते थे।

विज्ञापन
Four arrested in case of looting a milk trader house in Noida
लूटपाट मामले का खुलासा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सेक्टर-142 थाना क्षेत्र के मोहियापुर गांव में दूध व्यापारी के घर लूट करने वाले बदमाश शौक पूरा करने के लिए वारदात करते थे। आरोपी गांव के बाहर एकांत में बने घरों को ही अपना शिकार बनाते थे। गौतमबुद्ध नगर के अलावा एनसीआर में अन्य जगह पर भी वारदात को अंजाम दे चुके हैं। 

विज्ञापन

वारदात को अंजाम देने के बाद कुछ दिन के लिए दूसरी जगह चले जाते हैं। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में लगी हैं। 11 अगस्त की रात कार सवार बदमाशों ने मोहियापुर गांव में दूध व्यापारी उमेश लोहिया के घर पर धावा बोल दिया था। दूध व्यापारी का घर गांव से बाहर हैं। 

12 दिन बाद पुलिस ने खुलासा कर चार बदमाश दीपक, कनोज, सचिन और अजीत को गिरफ्तार किया हैं। जबकि एक साथ असामुद्दी निवासी अलवर राजस्थान फरार हैं। प्रेसवार्ता में डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि अंतरराज्यीय गिरोह के सभी सदस्य चतुर्थ श्रेणी का काम करते हैं। कोई धोबी तो कोई ई-रिक्शा चलाता हैं। सभी की उम्र 20 से 24 वर्ष के बीच हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नोएडा में सभी आसपास रहते हैं और रोजाना फोन पर बातचीत होती है। शाम के समय सभी मिलते हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी अलवर में भी लूट की वारदात को अंजाम दे चुके है। पिछले दो वर्ष से साथ मिलकर लूट, चोरी आदि वारदात को अंजाम दे रहे हैं। रैकी करने के बाद गांव के बाहर बने मकानों को अपना निशाना बनाते थे। 

विज्ञापन

मोहियापुर की घटना में भी आरोपी दीपक ने रैकी की थी। नौ अगस्त को वो मोहियापुर के पास घूमता हुआ मिला। लूटपाट कर आरोपी अपने शौक पूरे करते थे। लूट के बाद किसी दूसर स्थान पर चले जाते थे। धूमने-फिरने भी जाते थे। पीड़ित ने मां ने एक आरोपी का स्कैच बनवाया था। महिला ने पकड़ने जाने पर बदमाश की पहचान भी की। गौतमबुद्ध नगर में दीपक (25 वर्ष) पर 8 केस, सचिन पर 6 केस, अजीत पर एक केस चोरी, लूट आदि और कनोज पर राजस्थान में आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed