फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Four accused arrested in 21.27 lakh fraud case

Noida News: 21.27 लाख की ठगी में चार आराेपी गिरफ्तार

Thu, 02 Jul 2026 08:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 08:53 PM IST
विज्ञापन
Four accused arrested in 21.27 lakh fraud case
नोएडा। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने आईजीएल कंपनी का कर्मचारी बनकर ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह से जुड़े चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन पर 21.27 लाख रुपये की साइबर ठगी में शामिल होने का आरोप है। ये लोग जालसाजों को कमीशन के बदले अपने क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराते थे। इनके कब्जे से चार मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। आरोपियों की पहचान गाजियाबाद निवासी सचिन कुमार, बिसरख निवासी शहनवाज शेख, शिवम पाण्डेय और शुभम कुमार सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन

डीसीपी साइबर शैव्या गोयल ने बताया कि आईजीएल के बिल भुगतान से संबंधित फर्जी मैसेज एक शख्स को भेजा गया था। मैसेज में दिए गए लिंक पर क्लिक करने के बाद साइबर जालसाजों ने मोबाइल का एक्सेस हासिल कर लिया। इसके बाद खाते और क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर अलग-अलग माध्यमों से करीब 21.27 लाख रुपये की ठगी कर ली गई थी। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी 10 से 20 प्रतिशत कमीशन पर अपने क्रेडिट कार्ड उन्हें इस्तेमाल करने को देते थे। ठगी की रकम पहले इन कार्डों में ट्रांसफर की जाती थी और बाद में अलग-अलग माध्यमों से आगे भेज दी जाती थी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed