{"_id":"647ce728f9c59a0a0e0d90c4","slug":"fortunately-25-percent-reduction-in-road-accidents-in-two-months-noida-news-c-1-gnd1002-596396-2023-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"गनीमत: दो माह में सड़क हादसों में 25 प्रतिशत की आई कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गनीमत: दो माह में सड़क हादसों में 25 प्रतिशत की आई कमी
विज्ञापन

- पिछले साल अप्रैल-मई में 108 की तुलना में इस साल 61 ने गंवाई जान
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। जिले में विगत साल के अप्रैल-मई की तुलना में इस साल इन दोनों माह में सड़क हादसों में 25 प्रतिशत की कमी आई है। वहीं गनीमत रही है कि इन हादसों में जान गंवाने वालों में भी 43.5 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। यातायात विभाग के अधिकारियों का दावा है कि इस साल अप्रैल व मई में सख्ती से चलाए गए विशेष जांच अभियान का यह परिणाम है।
आधुनिक शहर नोएडा की सपाट सड़कों पर तेज गति व यातायात नियमों की अवहेलना करने पर आए दिन लोग सड़क दुर्घटनाओं के शिकार हो रहे हैं। इनमें से अधिकांश अपनी जान गवां रहे हैं। हालांकि इस बीच कुछ राहत की भी खबर है। यातायात विभाग के अनुसार साल 2022 के अप्रैल व मई में कुल 237 सड़क दुर्घटनाएं हुई थीं। इनमें 108 लोगों की मौत हो गई, जबकि 163 लोग घायल हुए। वहीं साल 2023 के अप्रैल व मई में कुल 178 सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं, इसमें 61 लोगों की मौत हो गई, जबकि 139 घायल हुए हैं।वैसे इन आंकड़ों को किनारे रख दिया जाए तो शहर में वाहनों से स्टंट करने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। कार्रवाई के बाद भी इस तरह के लोग बाज नहीं आ रहे हैं।
-- -- -- -- --
सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए यातायात विभाग लगातार प्रयासरत है। अप्रैल-मई में विशेष जांच अभियान चलाने से सड़क दुर्घटना, घायलों व मृतकों की संख्या में कमी आई है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
अनिल कुमार यादव, डीसीपी ट्रैफिक नोएडा