फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   former protest

Noida News: आबादियों के निस्तारण और अन्य मांगों को लेकर किसानों का धरना जारी

Wed, 03 Sep 2025 06:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 06:51 PM IST
विज्ञापन
former protest
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रबूपुरा। फलैदा गांव में आबादियों के निस्तारण और अवार्ड-1 और अवार्ड-2 में अंतर धनराशि मुआवजे की मांग समेत अन्य मांगों को लेकर किसान संगठन ने धरना-प्रदर्शन किया। बुधवार को 37वें दिन मनवीर भाटी की अध्यक्षता में तथा मास्टर श्यौराज राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के नेतृत्व में धरना लगातार जारी है।

किसान संगठन के नेताओं का कहना है कि 1 सितंबर को धरना स्थल पर आए अधिकारियों ने वर्तमान मुआवजे को लेकर तथा यमुना एक्सप्रेसवे के आवासीय प्लाट की मांग पर ध्यान नहीं दिया। आबादी निस्तारण में ब्याज दर को माफ कराने के लिए बोर्ड बैठक में प्रस्ताव रखने का आश्वासन दिया गया। यमुना एक्सप्रेसवे के अतिरिक्त मुआवजा को दो माह के अंतर्गत बांटने का आश्वासन दिया गया। इसी तरह छोटी मोटी मांग, जैसे जेवर तक सर्विस रोड, ज़ेवर पर टोल फ्री, जेवर बाईपास आदि मांगों पर सहमति जताई गई। किसान संगठन का कहना है कि यमुना एक्सप्रेसवे के आवासीय प्लाट एवं अतिरिक्त मुआवजा एवं आबादियों के निस्तारण तथा अवार्ड -1व अवार्ड -2 के अंतरधनराशि पास होने तक धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed