फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Former head's son murdered by stabbing 14 times with a knife

Noida News: चाकू से 14 वारकर पूर्व प्रधान के बेटे की हत्या

Sun, 22 Oct 2023 08:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Oct 2023 08:07 PM IST
विज्ञापन
Former head's son murdered by stabbing 14 times with a knife
चाकू से 14 वारकर पूर्व प्रधान के बेटे की हत्या
विज्ञापन

- लहूलुहान हालत में पड़ा मिला, अस्पताल में किया मृत घोषित, केस दर्ज
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा/रबूपुरा। भीकनपुर गांव के 40 साल प्रधान रहे लखपत सिंह के बेटे ललित (36) की शनिवार रात चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने घर से मुर्गी फार्म जाने के दौरान रास्ते में ललित के सिर, चेहरे और गर्दन पर चाकू से लगभग 14 वार किए। बुरी तरह लहूलुहान ललित को अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। फिलहाल हमलावरों की संख्या एक से ज्यादा होने की आशंका जताई जा रही है।
पूर्व प्रधान लखपत सिंह के चार बेटे हैं। तीसरे नंबर का बेटा ललित मुर्गी फार्म चलाता था। शनिवार रात लगभग साढ़े सात बजे ललित घर से मुर्गी फार्म जाने के लिए निकला था। घर और मुर्गी फार्म के बीच आरोपियों ने ललित को चाकू से गोद दिया। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। ललित को उपचार के लिए झाझर स्थित अस्पताल ले जाया गया। लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। परिजनों ने किसी से रंजिश आदि की जानकारी पुलिस को नहीं दी है। रविवार को ललित के शव का अंतिम संस्कार किया गया। परिजन ने पुलिस ने वारदात के खुलासे और हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन




सीडीआर खंगाल रही पुलिस
ललित का विवाह नहीं हुआ था। पुलिस जांच में कोई बड़े विवाद की बात सामने नहीं आई है। पुलिस ललित की कॉल डिटेल (सीडीआर) खंगाल रही है। आशंका है कि आरोपी गांव के ही रहने वाले और ललित का परिचित हैं। हालांकि पुलिस आरोपियों का सुराग नहीं लगा पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने किसी पर हत्या का शक जाहिर नहीं किया है। इसके चलते अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है। परिजन व आसपास के लोगों से आरोपियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द वारदात का खुलासा किया जाएगा। - अशोक कुमार, एडीसीपी ग्रेटर नोएडा जोन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed