फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Formation of student advisory board in more than one thousand government schools

Noida News: एक हजार से ज्यादा सरकारी स्कूलों में छात्र एडवाइजरी बोर्ड का गठन

Mon, 28 Aug 2023 07:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Aug 2023 07:12 PM IST
विज्ञापन
Formation of student advisory board in more than one thousand government schools
-20 चुनिंदा विद्यालयों में पायलट फेज में किया गया था बोर्ड का गठन
विज्ञापन


-शिक्षा मंत्री ने नवनिर्वाचित महासचिवों के साथ की लीडरशिप पर चर्चा
-छात्रों के आत्मविश्वास ने दिखाया कि वो किसी से कम नहीं हैं-आतिशी

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली के करीब एक हजार से ज्यादा सरकारी स्कूलों में छात्र एडवाइजरी बोर्ड का गठन किया गया है। छात्रों में नेतृत्व कौशल को बढ़ाने और विभिन्न भूमिकाओं में उनकी भागीदारी बढ़ाने के लिए छात्र सलाहकार बोर्ड की शुरुआत पायलट फेज में 20 स्कूलों से की गई थी। इन स्कूलों में छात्र सलाहकार बोर्ड की सफलता के बाद सभी सरकारी स्कूलों में लागू कर दिया गया है। इसके बाद छात्रों द्वारा छात्र सलाहकार बोर्ड के महासचिव और सदस्यों का चुनाव किया गया।
शिक्षा मंत्री आतिशी ने त्यागराज स्टेडियम में सोमवार को इन छात्र सलाहकार बोर्ड के नवनिर्वाचित महासचिवों से मुलाकात कर उनके साथ नेतृत्व कौशल पर चर्चा की। इस दौरान बोर्ड के महासचिवों ने अपने अनुभव और स्कूल की बेहतरी के साथ-साथ बोर्ड द्वारा किए गए विभिन्न काम को शिक्षा मंत्री के साथ साझा किया। छात्रों ने शिक्षा मंत्री के साथ सलाहकार बोर्ड के गठन की प्रक्रिया को भी साझा किया। छात्रों ने प्रदर्शनी के माध्यम से छात्र सलाहकार बोर्ड के सदस्यों के चयन से लेकर स्कूल के विभिन्न मुद्दों में उनकी भागीदारी को भी प्रदर्शित किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा कि दिल्ली सरकार बीते आठ साल से स्कूलों को बेहतर बनाने की दिशा में काम कर रही है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का विजन है कि दिल्ली के हर बच्चे को बेहतर शिक्षा मिले। इसकी बदौलत स्कूलों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिले हैं। बच्चों के शैक्षणिक प्रदर्शन में सुधार हुआ है और उन्हें टॉप उच्च शिक्षा संस्थानों में दाखिला मिल रहा है। इन सलाहकार बोर्ड से हम छात्रों में आत्मविश्वास के साथ-साथ लीडरशिप के गुण भी विकसित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed