फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Forced into the sex trade under the pretext of a job.

Noida News: नौकरी का झांसा देकर देह व्यापार में धकेला

Sun, 19 Jul 2026 08:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 08:50 PM IST
विज्ञापन
Forced into the sex trade under the pretext of a job.
-बीटा-2 कोतवाली में चार स्पा सेंटर संचालकों समेत 19 पर केस दर्ज
विज्ञापन

-पुलिस ने 15 आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, बाकी की तलाश जारी
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने चार स्पा सेंटर संचालकों के साथ 19 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। केस दर्ज कर पुलिस ने 15 आरोपियों को कोर्ट में पेश किया है। स्पा सेंटरों से रेस्क्यू की गई लड़कियों ने कहा है कि उनको नौकरी का झांसा देकर बुलाया गया था। बाद में जबरन देह व्यापार कराया जा रहा था।

दिल्ली के एनजीओ ने मानव तस्करी रोधी थाना में स्पा सेंटरों में अनैतिक कार्य कराने की शिकायत की थी। शनिवार को पुलिस ने साइट-4 स्थित स्पा सेंटर रोज, रिलेक्सर स्पा, नाॅटी हैवन स्पा व एक अन्य में छापा मारा और 28 युवतियों को रेस्क्यू किया। मेडिकल कराने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। मौके से 15 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनमें संचालक भी शामिल थे। छापेमारी के दौरान 62 हजार रुपये व अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई।
विज्ञापन

एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा प्रशाली गंगवार ने बीटा-2 कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि पूछताछ में युवतियों ने स्पा में मसाज करने की जगह जबरन देह व्यापार में धकेल देने का आरोप लगाया। शिकायत करने पर धमकी दी जाती थी। हिरासत में लिए गए 15 आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed