फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   For the safety of bikers, foam wall will be built in five crores

Noida News: बाइकर्स की सुरक्षा के लिए पांच करोड़ में बनेगी फॉम की दीवार

Thu, 29 Jun 2023 12:10 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jun 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
For the safety of bikers, foam wall will be built in five crores
बाइकर्स की सुरक्षा के लिए पांच करोड़ में बनेगी फॉम की दीवार
विज्ञापन

-सड़क किनारे चोट से बचाने के लिए लाई जाएगी कतर से साफ्ट रबर गिट्टी
-जिले के होटलों में कमरे हुए चार से पांच गुना महंगे, 30 फीसदी रूम बुक

मनोज कुमार
ग्रेटर नोएडा। बुद्ध सर्किट पर होने वाले मोटो जीपी बाइक रेस में बाइकर्स की सुरक्षा के लिए पांच करोड़ की लागत से फॉम की दीवार बनाई जाएगी। इसके अलावा सड़क किनारे पांच किलोमीटर तक बिछाने के लिए रबर की गिट्टी कतर से मंगाई जा रही है। जो अगस्त तक आ जाएगी। उधर, बाइक रेस के आयोजन को लेकर होटलों में बुकिंग तेज हो गई है। करीब 40 फीसदी कमरों की बुकिंग हो चुकी है।
दरअसल, सितंबर में होने वाली तीन दिवसीय बाइक रेस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए फेयरस्ट्रीट स्पोर्ट्स कंपनी कोई कसर नहीं छोड़ना चाह रही। सुरक्षा के लिहाज से ट्रैक के किनारे तारफेंसिंग पर फाॅम की दीवार लगाई जाएगी। इससे बाइकर्स के फिसलने पर फॉम की दीवार चोट लगने से बचाएगी। उधर, बाइक रेस के आयोजन को लेकर देश-विदेश से लोग पहुंचेंगे। उनके ठहरने के लिए अभी से होटलों में बुकिंग शुरू हो गई है। ऐसे में होटलों का चार्ज भी बढ़ गया है। एक रात की बुकिंग में जहां पांच से आठ हजार रुपये लगते थे वहीं, अब बढ़कर 26 से 30 हजार रुपये तक हो गए हैं। आने वाले लोगों को तीन दिन का पैकेज भी दिया जा रहा है।
विज्ञापन

---------
खिला़ड़ियों की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है। इसके कारण कतर से सड़क किनारे डालने के लिए रबर की गिटटी मंगाई जा रही है। इसी तरह फाॅम की दीवार बनाई जाएगी। सुरक्षा के लिहाज से सभी प्रबंध किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुष्करनाथ श्रीवास्तव सीओओ, फेयरस्ट्रीट स्पोर्ट्स।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed