फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   For Delhi's attention: Woman on motorcycle dies after being hit by a roadways bus.

दिल्ली के ध्यानार्थ : रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत

Sat, 03 Oct 2026 06:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 06:18 PM IST
विज्ञापन
For Delhi's attention: Woman on motorcycle dies after being hit by a roadways bus.
- हादसे में बाइक चालक घायल, एक सप्ताह बाद अज्ञात बस चालक के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन

दादरी (संवाद)। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र में जीटी रोड स्थित एयरफोर्स स्टेशन के पास अज्ञात रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। मामले में एक सप्ताह बाद अज्ञात बस चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

कोतवाली प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि दिल्ली के तुलसी नगर इंद्रलोक निवासी विजयपाल की पत्नी 24 सितंबर की रात करीब 11 बजे दामाद राजू के साथ बाइक से दिल्ली से अलीगढ़ जा रही थीं। राजू ने हेलमेट पहन रखा था। एयरफोर्स स्टेशन के पास पहुंचने पर अज्ञात रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों सड़क पर गिर गए। महिला की मौके पर मौत हो गई, जबकि राजू गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा और शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पति की तहरीर पर अज्ञात रोडवेज बस चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed