फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   footpath and rain shelter will be made in sector 33 park

Noida News: सेक्टर-33 के पार्कों में बनेंगे फुटपाथ और रेन शेल्टर

Mon, 15 Sep 2025 12:44 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
footpath and rain shelter will be made in sector 33 park
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

हिसार। सेक्टर-33 के निवासियों को जल्द ही विकसित पार्कों की सौगात मिलने वाली है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) द्वारा पार्कों में फुटपाथ और रेन शेल्टर निर्माण कार्य के लिए 1.21 करोड़ रुपये का टेंडर जारी कर दिया गया है। इस परियोजना के तहत एक पार्क की चहारदीवारी भी बनाई जाएगी।
9 पार्कों में होंगे विकास कार्य
सेक्टर-33 में कुल 9 पार्क निर्धारित हैं, लेकिन अब तक एक भी पार्क को पूरी तरह से विकसित नहीं किया गया है। वर्ष 2017 में प्लॉट धारकों को मालिकाना हक मिलने के बाद अब तक करीब 800 प्लॉट्स पर निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। सेक्टरवासी लंबे समय से पार्कों के विकास की मांग कर रहे थे, जिसे अब एचएसवीपी ने प्राथमिकता दी है।
विज्ञापन

सैर पर आने वालों के लिए बढ़ेगी सुविधा बढ़ेगी
प्रस्तावित योजना के तहत सभी 9 पार्कों में फुटपाथ और रेन शेल्टर बनाए जाएंगे। इससे निवासियों को सुबह-शाम की सैर में सुविधा मिलेगी। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष 8 पार्कों की चहारदीवारी का निर्माण पहले ही पूरा किया जा चुका है। अब बचे हुए एक पार्क की चहारदीवारी इस परियोजना में बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द लगाए जाएंगे झूले, ओपन जिम और हरियाली से सजेंगे पार्क
इसके अतिरिक्त एचएसवीपी द्वारा पार्कों में झूले, ओपन जिम और हरियाली विकसित करने की योजना भी बनाई गई है। इसके लिए डीएनआईटी की मंजूरी की प्रक्रिया चल रही है। प्रस्तावित बजट के अनुसार झूले व ओपन जिम लगाने पर लगभग 39 लाख रुपये खर्च होंगे। हरियाली विकसित करने पर लगभग 61 लाख रुपये खर्च आएगा। अधिकारियों के अनुसार इन कार्यों के लिए भी जल्द टेंडर जारी कर दिए जाएंगे।
-----------------

आरडब्ल्यूए काफी समय से सेक्टर को पार्कों को विकसित करने की मांग कर रही है। पार्कों में फुटपाथ का निर्माण होने और झूले व जिम लगने से सेक्टरवासियों को फायदा होगा। - डीएस पान्नू, प्रधान, आरडब्ल्यूए, सेक्टर-33

--------------

बचे हुए पार्क की चहारदीवारी व फुटपाथ के निर्माण का टेंडर लगा दिया है। झूले व जिम का टेंडर भी जल्द लगा दिया जाएगा। - निधि भारद्वाज, एक्सईएन, बागवानी शाखा, एचएसवीपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed