फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   FONRWA discussed many topics in the meeting

Noida News: फोनरवा ने बैठक में कई विषयों पर की चर्चा

Thu, 28 Aug 2025 10:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 10:11 PM IST
विज्ञापन
FONRWA discussed many topics in the meeting
सीईओ के साथ जल्द बैठक करेंगे फोनरवार के पदाधिकारी
विज्ञापन


नोएडा। फेडरेशन ऑफ नोएडा रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (फोनरवा) की कार्यकारिणी कमेटी की बैठक बृहस्पतिवार को हुई। आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों ने बैठक में बताया कि सेक्टरों में नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ हुई बैठकों में बताई गई समस्याओं का अभी तक समाधान नहीं हुआ है। बैठक में सेक्टरों में रुके हुए विकास कार्यों, अतिक्रमण, वेंडिंग ज़ोन, आरडब्ल्यूए का सब्सक्रिप्शन ना देने वाले निवासियों पर नोएडा प्राधिकरण की ओर से कार्रवाई न करना, पार्किंग शुल्क में कमी और निवासियों की अन्य प्रमुख समस्याओं पर विस्तृत चर्चा हुई।

फोनरवा ने बैठख में फ्लैटों में अनधिकृत विस्तार को पेनल्टी लगाकर नियमित करना और हाल ही में सुप्रीम कोर्ट द्वारा कुत्तों पर दिए गए निर्णय को लागू करने आदि पर चर्चा की। महासचिव केके जैन ने बताया कि जल्दी ही मुख्य कार्यपालक अधिकारी नोएडा प्राधिकरण के साथ बैठक की जाएगी। उन्होंने कहा कि कुछ समय पूर्व नोएडा प्राधिकरण द्वारा की गई बैठकों में आरडब्ल्यूए द्वारा अपने अपने सेक्टर में विकास करो की प्रगति का आकलन करने एवं लंबित मामलों की समस्या हेतु सर्किल वार अधिकारियों के साथ आरडब्ल्यूए की बैठक का निवेदन किया है। इससे वर्तमान स्थिति की जानकारी प्राप्त होगी और लंबित कार्यों कि समयबद्ध पूर्ति सुनिश्चित होगी। इस अवसर पर अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा , महासचिव के के जैन, सुशील यादव, लाटसाहब लोहिया एडवोकेट, संजय चौहान, प्रदीप वोहरा, आर के सिंह, वीरेंद्र सिंह नगरकोटी , उमाशंकर शर्मा, भूषण शर्मा , सुशील शर्मा , हृदेश कुमार गुप्ता, विनोद शर्मा, सतनारायण गोयल, धर्मेंद्र शर्मा तथा अन्य सदस्य उपस्थित थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed