{"_id":"6403a2c91964c60e8a077285","slug":"followup-police-camped-at-the-house-of-the-absconding-accused-noida-news-c-1-noi1096-321667-2023-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"फालोअप : फरार आरोपियों घर पुलिस ने डाला डेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फालोअप : फरार आरोपियों घर पुलिस ने डाला डेरा
विज्ञापन
फालोअप :
दवा कंपनी के फरार मालिकों के ठिकानों पर पुलिस ने डाला डेरा
- सेक्टर-67 की मैरियन बाॅयोटेक कंपनी की कफ सिरप पीने से उज्बेकिस्तान में 18 बच्चों की मौत का मामला
- तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है पुलिस
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर की दवा कंपनी मैरियन बॉयोटेक के फरार मालिकों की तलाश तेज कर दी गई है। कंपनी मालिक दिल्ली के ग्रेटर कैलाश निवासी सचिन जैन और मलकिन जया जैन की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम ने गिरफ्तारी के लिए दिल्ली और लखनऊ समेत अन्य ठिकानों पर डेरा डाल दिया है। कफ सिरप पीने से उज्बेकिस्तान में 18 बच्चों की हुई मौत मामले में कंपनी कोतवाली फेज तीन में दवा कंपनी के दो निदेशकों समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज है। शुक्रवार को पुलिस ने कंपनी के ऑपरेशन हेड समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।
उज्बेकिस्तान की सरकार ने दिसंबर 2020 में कफ सिरप पीने से 18 बच्चों की मौत के लिए नोएडा की दवा कंपनी के डॉक वन मैक्स सिरप को जिम्मेदार बताया था। मामले की जांच केंद्र व राज्य की औषधि विभाग ने की। षधि विभाग ने कंपनी से सिपर का सैंपल लेकर चंडीगढ़ के प्रयोगशाला में जांच कराई। इनमें 36 में से 22 सैंपल फेल हो गए। जिसके बाद कोतवाली फेज तीन में कंपनी मालिक सचिन जैन, मालकिन जया जैन समेत ऑपरेशन हेड तुहिन भट्टाचार्य, केमिस्ट अतुल रावत व मूल सिंह को नामजद करते हुए केस दर्ज कराया था।