फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   FOB in front of Rajputana Rifles to be completed by March

Noida News: मार्च तक बनेगा राजपूताना राइफल्स के सामने एफओबी

Sun, 28 Sep 2025 01:04 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
FOB in front of Rajputana Rifles to be completed by March
सीएम ने रखी आधारशिला, दिल्ली छावनी और रिंग रोड पर आवाजाही होगी आसान
विज्ञापन

-------------
180 दिन में बनाने का लक्ष्य

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली छावनी और रिंग रोड को जोड़ने के लिए शनिवार को राजपूताना राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर के सामने फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) की आधारशिला रखी गई। इसका सेवा पखवाड़े के तहत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शिलान्यास किया। उन्होंने सेना के जवानों को भरोसा दिया कि इसे 180 दिन के भीतर बना दिया जाएगा।

दिल्ली सरकार ये एफओबी खासकर जवानों की सुविधा व सुरक्षा के लिए बना रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्षों से जवानों को इस जगह पर रिंग रोड पार करने में तकलीफ हो रही थी। उनकी सरकार को जैसे ही इसकी जानकारी मिली बिना देरी के ब्रिज बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई। अब निर्माण शुरू हो गया है। इसमें देरी या फंड की कमी नहीं होगी। काम रिकॉर्ड समय में पूरा होगा। वे काम की निगरानी करेंगी। शिलान्यास कार्यक्रम में सांसद बांसुरी स्वराज, पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, एवीएसएम, वीएसएम लेफ्टिनेंट जनरल भवनीश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



सेना का काम सबसे पहले करेंगे
मुख्यमंत्री ने कहा कि सैनिकों को संकरे और बरसात के दिनों में जलभराव वाले अंडरपास से होकर गुजरना पड़ता है या लंबा चक्कर लगाकर धौलाकुआं सबवे से जाना पड़ता है। ये असुविधाजनक व असुरक्षित है। आधुनिक डिजाइन से बन रहे एफओबी से कठिनाई खत्म होगी। वीर जवानों की सुरक्षा व सम्मान हमारे लिए सबसे बड़ा विषय है। दिल्ली सरकार सेना कैंपों व छावनी की किसी भी समस्या को पहले हल करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



तीस साल से सैनिकों को थी तकलीफ : प्रवेश वर्मा
मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि तीस साल से यहां सैनिकों को तकलीफ थी। वे सुरक्षा और सुविधा के लिए एफओबी बनाने की मांग कर रहे थे लेकिन पिछली सरकारों ने इसे नजरअंदाज किया। यह मामला जैसे ही उनके संज्ञान में आया तत्काल प्राथमिकता दी गई। बिना किसी विलंब के जरूरी धनराशि मंजूर कर टेंडर जारी किया गया और अब निर्माण शुरू हो गया है। मार्च तक यह तैयार हो जाएगा। ये वीर जवानों के प्रति दिल्ली सरकार का सम्मान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed