{"_id":"6a30289d693ca9f851085a09","slug":"flyover-on-road-130-could-not-start-on-june-15-noida-news-c-23-1-lko1064-97620-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 15 जून को भी शुरू नहीं हुआ 130 रोड पर डीएफसीसी फ्लाईओवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 15 जून को भी शुरू नहीं हुआ 130 रोड पर डीएफसीसी फ्लाईओवर
विज्ञापन
15 जून को शुरू नहीं हो सका 130 रोड का फ्लाईओवर
-प्राधिकरण ने 15 जून को फ्लाईओवर शुरू करने का किया था दावा
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। शहर की 130 मीटर रोड पर बने फ्लाईओवर को शुरू करने की एक और डेडलाइन निकल गई है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और डीएफसीसी के अफसरों ने 15 जून को फ्लाईओवर शुरू करने का दावा किया था, लेकिन काम पूरा नहीं होने से फ्लाईओवर को शुरू नहीं किया गया। इससे पहले भी फ्लाईओवर को शुरू करने की 6 से ज्यादा डेडलाइन निकल चुकी है।
डीएफसीसी का ईस्टर्न कॉरिडोर साकीपुर गांव के पास 130 मीटर रोड को पार कर रहा है। इस कारण वहां पर फ्लाईओवर बनाने का काम चल रहा है। वर्ष 2020 में काम शुरू हुआ था, लेकिन अब तक पूरा नहीं हो सका है। अब फ्लाईओवर की सड़क बनकर तैयार है। साथ ही लाइट लगाने का काम पूरा हो गया है। अफसरों ने 15 जून को फ्लाईओवर पर गाड़ियां दौड़ने का दावा किया था, लेकिन सोमवार को फ्लाईओवर शुरू नहीं हो सका। डीएफसीसी के अफसरों का कहना है कि अभी फिनिशिंग का काम बाकी है। काम पूरा होने के बाद ही फ्लाईओवर को शुरू किया जाएगा।