{"_id":"5ea089258ebc3e90b33af3f9","slug":"flu-noida-news-noi506470327","type":"story","status":"publish","title_hn":"साधारण फ्लू में भी सता रहा कोरोना का डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साधारण फ्लू में भी सता रहा कोरोना का डर
विज्ञापन
साधारण फ्लू में भी सता रहा कोरोना का डर
नोएडा। कोरोना वायरस के संबंध में समाज में भय का माहौल है। लोग इतने डरे हुए हैं कि साधारण फ्लू होने पर उन्हें कोरोना का डर सताने लगता है। वहीं, डॉक्टरों का इस संबंध में कहना है कि मौसम में बदलाव की वजह से फ्लू, सर्दी-खांसी की आशंका बढ़ गई है। हर साल इस मौसम में सर्दी, बुखार और फ्लू के मामले बढ़ जाते हैं। इसलिए साधारण फ्लू होने पर डरने की जरूरत नहीं है।
चिकित्सकों के अनुसार, साधारण सर्दी और बुखार जैसी बीमारियां इतनी खतरनाक नहीं होती हैं। अधिकांश मामलों में आप कुछ दिन में ठीक हो जाते हैं। जिनका इम्यूनिटी सिस्टम कमजोर होता है, उन्हें अतिरिक्त ध्यान देना पड़ता है। लेकिन, ज्यादातर मामलों में परिस्थितियां जानलेवा नहीं होती हैं। डॉ. डीके गुप्ता ने बताया कि कोरोना जैसे लक्षण होने के कारण जांच रिपोर्ट मिलने तक सर्दी, जुकाम, बुखार के मरीजों को भी क्वारंटीन कर दिया जाता है। ऐसे में संदिग्धों की संख्या बढ़ने से एक ओर स्वास्थ्य से जुड़ी चिंताएं बढ़ जाती हैं। वहीं, मरीज के लिए भी डर और तनाव का माहौल बन जाता है। हालांकि, जांच रिपोर्ट आने तक संदिग्धों को क्वारंटीन रखना भी आवश्यक है। क्योंकि, 10 संदिग्धों में से एक को भी कोरोना हो तो वह सावधानी न रखने पर बड़ी संख्या में औरों को भी बीमार कर सकता है। इसलिए सावधानी बरतना आवश्यक है। डॉ. रिचा जग्गा के अनुसार, इस बदलते मौसम में लोगों को अपने स्वास्थ्य का ख्याल अधिक रखना चाहिए। बदलते मौसम में सर्दी, खांसी और बुखार का खतरा बहुत बढ़ गया है।
इस समय इन बातों का रखें ख्याल
1- फ्रिज का पानी और खाना उपयोग न करें। गर्म या सामान्य तापमान पर खाने की चीजों का प्रयोग करें।
2- एसी से तुरंत धूप या धूप से एसी में आने से बचें।
3- घर में यदि कोई अस्वस्थ है तो पारिवारिक सदस्य उससे दूरी बनाकर रहें।
4- साफ-सफाई का खास ध्यान रखें।