फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Flood water started flowing out from the fields of Jewar

Noida News: जेवर के खेतों से निकलने लगा बाढ़ का पानी

Sun, 31 Aug 2025 07:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 07:28 PM IST
विज्ञापन
Flood water started flowing out from the fields of Jewar
यमुना सिटी(संवाद)। यमुना नदी के जलस्तर में कमी आने के साथ ही जेवर के खेतों से बाढ़ का पानी धीरे-धीरे उतरने लगा है। बृहस्पतिवार को यमुना में जलस्तर कम होने से किसानों ने राहत की सांस ली है। पानी उतरने के बाद खेतों में फसलों को हुए नुकसान का जल्द ही प्रशासन की ओर से आकलन किया जाएगा। बाढ़ के पानी में डूबे रहने के कारण धान, सब्ज़ी और पशुओं के चारे की फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। शमशमनगर और कानीगढ़ी गांव में लगभग पांच सौ बीघे से अधिक में लगे फसलों में बाढ़ का पानी घुस गया था जो अब धीरे–धीरे निकलने लगा है। प्रशासन द्वारा स्थापित की गई पांच बाढ़ चौकियां और कंट्रोल रूम अभी भी सक्रिय हैं। यमुना के जलस्तर में कमी आने के बावजूद स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed