फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Flood threat remains despite slight drop in Yamuna water level

Noida News: यमुना के जल स्तर में मामूली गिरावट पर बाढ़ का खतरा बरकरार

Wed, 20 Aug 2025 09:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 09:03 PM IST
विज्ञापन
Flood threat remains despite slight drop in Yamuna water level
- तीनों तहसील में बने शरणालय, पुश्ते पर पहुंचे श्रमिकों को उपलब्ध कराया खाना व पानी
विज्ञापन

यमुना का जलस्तर
198.55 मंगलवार शाम
198.15 बुधवार शाम

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। यमुना नदी के जल स्तर में बुधवार को मामूली गिरावट आई हैं। खेतों और फार्म हाउसों में पहुंचा पानी का स्तर कम हुआ हैं लेकिन बाढ़ का खतरा बरकरार है। यमुना का जल स्तर मंगलवार शाम 198.55 मीटर था। जो बुधवार शाम 198.15 मीटर तक पहुंच गया हैं। वहीं फार्म हाउसों में रहने वाले लोगों ने पुश्ते पर शरण ली है। प्रशासन ने उनको खाना उपलब्ध कराया है। साथ ही तीनों तहसील में शरणालय बनाए गए है। ताकि जल स्तर बढ़ने पर लोगों को वहां पर ठहराया जा सके।

हथिनीकुंड बैराज से लगातार पानी छोड़े जाने का असर यमुना नदी पर पड़ा है। जल स्तर खतरे के निशान के पास पहुंच गया। दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, लेकिन नोएडा और ग्रेटर नोएडा में जल स्तर खतरे के निशान से नीचे है। हालांकि बुधवार को जल स्तर कम हुआ है। अफसरों का कहना है कि अभी किसी भी स्तर से जल स्तर बढ़ने की सूचना नहीं है। जल स्तर लगातार कम होगा। वहीं जल स्तर बढ़ने से फार्म हाउस और खेतों में भरा पानी अभी कम नहीं हुआ है। वहां रहने वाले सैकड़ों श्रमिक व अन्य लोग बाहर निकले आए है। सभी ने प्रशासन के शरणालय में जाने की जगह पुश्ता पर डेरा डाला हुआ है। जानकारी होने पर तहसील की टीमें मौके पर जाकर उनकी मदद कर रही है। सेक्टर 150 के पास 100 से अधिक परिवार पुश्ता पर जमा है। एसडीएम सदर आशुतोष गुप्ता का कहना है कि मंगलवार रात और बुधवार सुबह में सभी को खाना व पानी दिया गया। साथ ही अन्य सुविधा भी दी गई है। सभी की सूची तैयार की गई है। पानी कम होने पर 60 प्रतिशत लोग वापस फार्म हाउसों में चले गए है। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन



100 किसानों की हजार बीेघे में खड़ी फसल डूबी
दनकौर (संवाद)। क्षेत्र के लतीफपुर गांव में यमुना का जलस्तर बढ़ने से करीब 100 किसानों की करीब एक हजार बीघे में खड़ी फसल डूब गई। जिससे किसानों को काफी नुकसान हुआ है। किसानों ने बताया कि जलस्तर बढ़ा तो पानी गांव में भी पानी आ सकता है। किसान अशोक शर्मा ने बताया कि गांव के किसान खादर क्षेत्र में धान, ज्वार और बाजरे की खेती करते हैं। किसानों ने ज्वार व बाजरे की कुछ फसल को पानी आने से पहले ही काटकर पशुओं का चारा बना दिया। हालांकि धान की फसल में पानी भरने से उन्हें नुकसान हुआ है। वहीं माकनपुर खादर, रामपुर खादर, अनवरगढ़ आदि गांव में भी किसानों को जल स्तर बढ़ने से खेतों में पानी आने का डर सता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानी कम होने की उम्मीद में किसान
रबूपुरा (संवाद)।। यमुना का जलस्तर बढ़ने से रबूपुरा क्षेत्र के गांवों में भी बाढ़ का खतरा बना हुआ है। जेवर क्षेत्र के कई गांव के खेतों में पानी घुस गया है। फसल को नुकसान पहुंचा है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। जेवर के तहसीलदार ओमप्रकाश पासवान ने बताया कि सभी बढ़ चौकी और कंट्रोल रूम को सक्रिय कर दिया गया है। जेवर में प्राथमिक विद्यालय झुप्पा, शिव मंदिर भाईपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय फलैदा खादर और जनता इंटर कॉलेज जेवर में बाढ़ चौकी बनी है। किसानों को धान, पशुचर और सब्जी की फसल की चिंता सता रही है। किसान जल स्तर कम होने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed