Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Flies and mosquitoes found dead in rasgullas; 360 kg of sweets destroyed

Noida News: रसगुल्ले में मरी मिलीं मक्खियां व मच्छर, 360 किलो मिठाई कराई नष्ट

Mon, 02 Nov 2026 07:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 07:34 PM IST
विज्ञापन
Flies and mosquitoes found dead in rasgullas; 360 kg of sweets destroyed
खाद्य विभाग ने अलग-अलग खाद्य पदार्थों के नौ नमूने जांच के लिए भेजे
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर



ग्रेटर नोएडा। मिठाई निर्माताओं की लापरवाही लोगों की सेहत पर भारी पड़ सकती है। सोमवार को खाद्य विभाग की टीम ने दो मिठाई निर्माणशालाओं में दूषित रसगुल्ला मिलने पर 360 किलो मिठाई नष्ट कराई। दोनों जगह रसगुल्लों में मरी हुई मक्खियां और मच्छर पाए गए। इसके अलावा अलग-अलग प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नौ नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।



सहायक आयुक्त खाद्य-2 सर्वेश मिश्रा ने बताया कि दिवाली के दौरान मिलावट की आशंका को देखते हुए जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी विशाल कुमार गुप्ता और रितु सक्सेना की टीम ने जोधपुरवाला की मिठाई निर्माणशाला से केसर चमचम और लड्डू के नमूने लिए। वहीं, खाद्य सुरक्षा अधिकारी ओपी सिंह और अमर बहादुर सरोज की टीम ने देवला स्थित सोनू पाल की रसगुल्ला निर्माणशाला से दूध, छेना और रसगुल्ला के नमूने लिए। यहां रसगुल्लों में मरी हुई मक्खियां और मच्छर पाए गए। प्रथम दृष्टया मानव उपभोग के लिए अनुपयुक्त मिलने पर टीम ने मौके पर ही 300 किलो रसगुल्ला नष्ट करा दिया।
विज्ञापन




इसी टीम ने तिलपता स्थित मुलायम सिंह की मिठाई निर्माणशाला से बूंदी के लड्डू और रसगुल्ला के नमूने लिए। उधर, खाद्य सुरक्षा अधिकारी रविंद्र नाथ वर्मा और विजय बहादुर पटेल की टीम ने गढ़ी बावन बीघा, दनकौर स्थित कृष्णा स्वीट भंडार से छेना रसगुल्ला और डोडा बर्फी के नमूने लिए। यहां भी रसगुल्लों में मरी हुई मक्खियां और मच्छर मिले। इसके बाद 60 किलो रसगुल्ले नष्ट कराए गए। सहायक आयुक्त ने बताया कि अभियान के दौरान कुल नौ नमूने लिए गए हैं। सभी को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। उन्होंने लोगों से दिवाली पर मिठाई खरीदते समय गुणवत्ता और साफ-सफाई का ध्यान रखने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed