फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   flats and shops built on enemy property will be auctioned

Noida News: शत्रु संपत्ति पर बने फ्लैट और दुकानों की नीलामी की तैयारी

Thu, 16 May 2024 07:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2024 07:24 PM IST
विज्ञापन
flats and shops built on enemy property will be auctioned
- केंद्र सरकार के उपसचिव और पर्यवेक्षक ने शाहबेरी और बरौला में शत्रु संपत्ति का किया निरीक्षण
विज्ञापन

- सरकार को सौपेंगे रिपोर्ट, करीब 59,440 वर्ग मीटर जमीन है शत्रु संपत्ति की
- 180 दुकानें और 100 फ्लैट बने हैं शाहबेरी में
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जिले में शत्रु संपत्ति पर बने फ्लैट, दुकानों और अन्य निर्माण को नीलाम करने की तैयारी है। बृहस्पतिवार को शत्रु संपत्ति का निरीक्षण करने पहुंचे केंद्र सरकार के उप सचिव और पर्यवेक्षक ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही इस मामले पर सरकार कार्रवाई करेगी। इससे पहले दोनों अधिकारियों की मौजूदगी में शत्रु संपत्ति पर बने निर्माण और खाली जमीन का सर्वे किया गया। इसकी रिपोर्ट जल्द ही केंद्र सरकार को सौंपी जाएगी।
शाहबेरी गांव के दो खसरा नंबर में 24350 वर्गमीटर जमीन शत्रु संपत्ति है। खसरा नंबर 187 की 8790 वर्गमीटर जमीन पर करीब 180 दुकानें बनी हैं। इनमें से प्रशासन करीब 150 दुकानें सील कर चुका है। वहीं खसरा नंबर 205 की 15560 वर्गमीटर जमीन पर 17 लोराइज टावर बने हैं। जिनमें करीब 100 फ्लैट हैं। बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार के उप सचिव राजेंद्र कुमार और पर्यवेक्षक प्रशांत सिंह सैनी ने दोनों खसरा नंबर की जमीन का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बरौला गांव के सात खसरा नंबर में 35090 वर्गमीटर जमीन शत्रु संपत्ति का भी निरीक्षण किया। यहां भी कई इमारतें बनी हैं।
विज्ञापन

जिन लोगों का है कब्जा उनको भी मिलेगा मौका
अधिकारियों ने बताया कि बरौला और शाहबेरी की करीब 59440 वर्गमीटर जमीन का निरीक्षण किया गया है। जल्द होने वाली नीलामी में उन लोगों को मौका मिलेगा जिन्होंने जमीन पर कब्जा कर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed