फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Five villages of Greater Noida will be made smart by spending 25 crores

यूपी: 25 करोड़ खर्च कर ग्रेटर नोएडा के पांच गांव बनेंगे स्मार्ट, प्राधिकरण ने विकास कार्यों के 53 टेंडर निकाले

Fri, 18 Mar 2022 10:56 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 18 Mar 2022 10:56 AM IST
सार

प्राधिकरण ने शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में विकास कार्य कराने के लिए 53 टेंडर निकाले हैं। इस बार प्राधिकरण सिरसा, अस्तौली, घंघोला, चिपयाना बुजुर्ग, अमीनाबाद उर्फ नियाना को स्मार्ट गांव बनाएगा। यूसुफपुर चक शाहबेरी व जलपुरा गांव को स्मार्ट बनाने के लिए टेंडर निकाले गए हैं। कुछ गांवों में पहले और कुछ गांवों में दूसरे चरण के कामों के टेंडर शामिल हैं।

विज्ञापन
Five villages of Greater Noida will be made smart by spending 25 crores
फाइल फोटो

विस्तार

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सिरसा, छपरौला, सादुल्लापुर समेत पांच गांवों को स्मार्ट बनाने की योजना तैयार की है। इसके अलावा पार्कों व ग्रीन बेल्ट का रखरखाव और सड़कों की मरम्मत का काम भी किया जाएगा। दो महीने में टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर काम शुरू होंगे। 
विज्ञापन


प्राधिकरण ने शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में विकास कार्य कराने के लिए 53 टेंडर निकाले हैं। इस बार प्राधिकरण सिरसा, अस्तौली, घंघोला, चिपयाना बुजुर्ग, अमीनाबाद उर्फ नियाना को स्मार्ट गांव बनाएगा। यूसुफपुर चक शाहबेरी व जलपुरा गांव को स्मार्ट बनाने के लिए टेंडर निकाले गए हैं। कुछ गांवों में पहले और कुछ गांवों में दूसरे चरण के कामों के टेंडर शामिल हैं। 
विज्ञापन


अफसरों ने बताया कि स्मार्ट विलेज बनाने पर 25 करोड़ रुपये से अधिक खर्च होंगे। धूम मानिकपुर, खोदना खुर्द व सैनी गांव के विकास कार्यों के लिए टेंडर निकाले हैं। यहां भी विकास कार्य कराए जाएंगे। ग्राम हैबतपुर में आबादी के भूखंडों के शेष काम को कराया जाएगा। ग्राम बादलपुर में चार प्रतिशत और 10 प्रतिशत आबादी के भूखंडों का विकास कार्य कराया जाएगा जबकि इटेहरा में पांच प्रतिशत आबादी के भूखंडों के विकास कार्य होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर-2 में पॉकेट सी एवं डी के आंतरिक सड़कों की रिसर्फेसिंग, सेक्टर-3 के पॉकेट ई, एफ एवं डी की आंतरिक सड़कों की रिसर्फेसिंग और सेक्टर बीटा वन की 12 मीटर, 14 मीटर और 24 मीटर चौड़ी सड़कों की रिसर्फेसिंग कराने का टेंडर भी निकाले गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed