{"_id":"6119f6b5bad2c2390e039073","slug":"five-story-building-in-noida-catches-fire-two-sisters-dies-many-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा: पांच मंजिला इमारत में लगी आग, दो सगी बहनों की जलकर मौत, गैस पाइप के सहारे उतरे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा: पांच मंजिला इमारत में लगी आग, दो सगी बहनों की जलकर मौत, गैस पाइप के सहारे उतरे लोग
Mon, 16 Aug 2021 03:41 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: प्राची प्रियम
Updated Mon, 16 Aug 2021 03:41 PM IST
सार
घटना में दो मासूम बहनों की जलकर मौत हो गई, जबकि परिवार के कई लोग झुलस गए। उन्हें फिलहाल यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
नोएडा में पांच मंजिला इमारत में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नोएडा के फेस-तीन थाना क्षेत्र के अंतर्गत गढ़ी चौखंडी में अजनारा होम के पीछे एक पांच मंजिला इमारत में आग लग गई। घटना में दो मासूम बहनों की जलकर मौत हो गई, जबकि परिवार के कई लोग झुलस गए। उन्हें फिलहाल यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
हालांकि अब फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया है और बिल्डिंग में रहने वाले अन्य लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। मौके पर एडीसीपी सेंट्रल नोएडा पुलिस बल के साथ मौजूद हैं।
विज्ञापन
एडीसीपी सेंट्रल नोएडा ने बताया कि अजनारा सोसायटी के पीछे पांच मंजिला इमारत है। इस इमारत में निचले तल्ले पर दिनेश सोलंकी का परिवार रहता है। सुबह करीब पांच बजे निचले तल्ले पर गेट के पास लगे इलेक्ट्रिक बोर्ड में शॉर्ट सर्किट के बाद आग लग गई। चूंकि प्रवेश और निकास के लिए एक ही रास्ता था, इसलिए कोई बाहर नहीं निकल पाया। आग का धुआं दिनेश के घर में पूरी तरह भर गया, जिसके कारण दम घुटने से उनकी 9 वर्षीय बेटी कृतिका और 12 वर्षीय रुद्राक्षी की मौत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार घायलों को यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिन दो बच्चियों की मौत हुई है उनके माता-पिता और भाई अस्पताल में भर्ती हैं। उनके पिता अपने बच्चों को बचाने में 75 प्रतिशत तक जल गए हैं और उनकी हालत बहुत नाजुक है।
वहीं आग लगने की घटना के बाद मौके की जांच करने एसडीएम दादरी आलोक कुमार गुप्ता भी पहुंचे हैं।