फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Five personnel of dissolved SOG reached police line, got weapons deposited

भंग एसओजी के पांच कर्मी पहुंचे पुलिस लाइन, असलाह कराए जमा

Sat, 04 Dec 2021 11:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Five personnel of dissolved SOG reached police line, got weapons deposited
ग्रेटर नोएडा। बीस लाख रुपये और क्रेटा कार लेकर एटीएम हैकर को छोड़ने के खुलासे के बाद भंग की गई स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) के पांच पुलिसकर्मियों ने शनिवार को सूरजपुर स्थित पुलिस लाइन में आमद कराई और सरकारी असलाह जमा करा दिया। पांचों ने अपने बयान भी दर्ज कराए हैं। जांच पूरी होने तक यह पुलिस लाइन में ही रहेंगे।
विज्ञापन

वहीं, एसओजी के कुछ अन्य पुलिसकर्मियों ने परिजनों के हाथ सरकारी असलाह भेजकर जमा कराए हैं। अब, डीसीपी क्राइम की विस्तृत जांच रिपोर्ट आरोपी पुलिसकर्मियों का भविष्य और कार्रवाई तय करेगी। अपर पुलिस आयुक्त लव कुमार ने बताया कि भंग की जा चुकी एसओजी के पांच पुलिसकर्मियों ने आमद कराई है। उनके बयान दर्ज हो गए हैं। सरकारी असलाह भी जमा कर लिए गए हैं। कुछ अन्य सदस्यों ने भी असलाह परिजन के मार्फत जमा कराए हैं। जांच पूरी होने तक यह पुलिस लाइन में रहेंगे। जांच रिपोर्ट आने के बाद इस मामले में आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि मामले के खुलासे के बाद इंस्पेक्टर शावेज खान व हेड कांस्टेबल अमरीश यादव को बर्खास्त कर दिया गया था। शुक्रवार को शावेज खान का एक ऑडियो भी वायरल हुआ, जिसमें वह खुद के निर्दोष होने का दावा कर रहे थे। वहीं, एसओजी में शामिल शावेज समेत छह पुलिस कर्मियों का अभी अता-पता नहीं है। शावेज का मोबाइल बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed