फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Five people, including elderly women, trapped in a lift on the 15th floor.

Noida News: 15वीं मंजिल पर लिफ्ट में फंसे पांच लोग, बुजुर्ग महिलाएं भी शामिल

Fri, 18 Sep 2026 09:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 09:31 PM IST
विज्ञापन
Five people, including elderly women, trapped in a lift on the 15th floor.
-न इमरजेंसी अलार्म चला, न हेल्पलाइन पर मिला जवाब; मेंटेनेंस टीम ने मशक्कत के बाद लोगों को निकाला
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित ला रेसिडेंसिया सोसाइटी के टावर-1 में शनिवार को लिफ्ट अचानक 15वीं मंजिल पर बंद हो गई। इसमें पांच लोग फंस गए, जिनमें बुजुर्ग महिलाएं भी शामिल थीं। निवासियों का आरोप है कि लिफ्ट का इमरजेंसी अलार्म और फोन भी काम नहीं कर रहा था।

निवासी सुमिल जलोटा ने बताया कि फंसे लोगों ने मेंटेनेंस हेल्पलाइन पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद लोगों को खुद मेंटेनेंस कार्यालय जाना पड़ा। वहां से लिफ्ट ऑपरेटर को बुलाया गया और काफी मशक्कत के बाद फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। सुमिल के अनुसार संबंधित लिफ्ट पिछले दो दिनों से लगातार खराब हो रही है। उनका आरोप है कि मेंटेनेंस टीम स्थायी समाधान के बजाय लिफ्ट को ठीक कर दोबारा चालू कर देती है। इससे दोबारा लोगों के फंसने का खतरा बना हुआ है। निवासियों ने लिफ्ट की तकनीकी जांच और इमरजेंसी सिस्टम दुरुस्त कराने की मांग की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed