फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Five people including a doctor arrested for sex determination of foetus, got bail from the police station itself

Noida News: भ्रूण लिंग परीक्षण में डॉक्टर समेत पांच गिरफ्तार, थाने से ही मिल गई जमानत

Sat, 13 Sep 2025 10:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 10:24 PM IST
विज्ञापन
Five people including a doctor arrested for sex determination of foetus, got bail from the police station itself
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-37 स्थित डॉ. राजश्री जसूजा क्लिनिक में भ्रूण लिंग जांच के मामले में गिरफ्तार आरोपियों को शनिवार को थाने से ही जमानत मिल गई। कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी की शिकायत पर केस दर्ज किया था। उसके बाद क्लिनिक संचालिका डॉ. राजश्री जसूजा, अमित कुमार, रोहित कुमार, बबलू झा और मरियम को गिरफ्तार किया था। प्राथमिक जांच में पता चला है कि क्लिनिक में एक वॉर्ड बॉय इसी काम के लिए रखा गया था। वह दलालों से संपर्क कर भ्रूण लिंग जांच कर रुपये वसूलता था।
एडीसीपी सुमित शुक्ला का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है और स्वास्थ्य विभाग से अन्य जानकारी ली जा रही है। हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. अभय नंदन वत्स ने पुलिस से शिकायत की है कि इस सूचना पर स्वास्थ्य विभाग ने टीम के सदस्य ने ग्राहक बनकर बातचीत शुरू की। जांच के लिए 25 हजार रुपये तय किए गए।
विज्ञापन

शुक्रवार को पानीपत से डॉक्टरों की टीम नोएडा पहुंची। पहले उन्होंने कस्टमर को अंदर भेजा। पैसे दिए और जांच शुरू होते ही टीम अंदर पहुंच गई। इसके बाद अल्ट्रासाउंड आने के बाद कस्टमर को रिपोर्ट बताई गई। इसी दौरान टीम मौके पर पहुंची और वार्ड बॉय के साथ पूरी टीम को पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
स्वास्थ्य विभाग करेगा सभी अल्ट्रासाउंड सेंटरों की जांच
नोएडा। शहर में भ्रूण लिंग परीक्षण का खुलासा होने के बाद स्वास्थ्य विभाग जिले के सभी अल्ट्रासाउंड सेंटरों की जांच करेगा। डिप्टी सीएमओ डॉ. चंदन सोनी ने बताया कि जिले में करीब 300 सेंटरों पर अल्ट्रासाउंड की सुविधा है। ऐसे में सेंटरों पर जाकर जांच की जाएगी। इसके लिए डीएम की तरफ से पहले से कमेटी गठित की गई है। इसमें जिला प्रशासन के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम भी शामिल होती है।

---------
सूचना देने वाले का नाम रहता है गुप्त
डॉ. चंदन सोनी ने बताया कि यदि कहीं पर भ्रूण लिंग की जांच होती है तो इस संबंध में कोई भी सूचना दे सकता है। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाता है। मामला सही पाया जाने पर सूचना देने वाले को एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। इसके अलावा गर्भवती महिला भी सूचना दे सकती है। यदि मामला सही पाया जाता है तो गर्भवती महिलाओं को 35,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed