{"_id":"61d4728aabcc8f405c598187","slug":"five-new-police-stations-started-from-today-at-present-they-will-be-operated-from-checkpoints-noida-news-noi6251141172","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से पांच नए थाने शुरू, फिलहाल चौकियों से होंगे संचालित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से पांच नए थाने शुरू, फिलहाल चौकियों से होंगे संचालित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज से पांच नए थाने शुरू, फिलहाल चौकियों से होंगे संचालित
नोएडा। जनपद में प्रस्तावित दस नए थानों में से पांच की शुरुआत बुधवार से हो जाएगी। बृहस्पतिवार को जिले में मुख्यमंत्री के आगमन से पहले ये थाने काम करना शुरू कर देंगे। इन थानों को चौकियों से संचालित किया जाएगा। इनमें एसएचओ की तैनाती से लेकर सर्किल के संबंध में महकमे में बैठकें चल रही हैं।
जिले में नए साल में दस नए थाने का निर्माण प्रस्तावित था। इसके लिए पिछले साल से ही कवायद की जा रही थी। चुनाव आचार संहिता लगने से पहले आननफानन में पांच नए थाने शुरू किए जा रहे हैं। इनमें फेज वन, सेक्टर-63, सेक्टर-113, सेक्टर-126 और सेक्टर-142 हैं। फेज वन थाने को कोतवाली सेक्टर-20, सेक्टर-63 को कोतवाली फेज थ्री, सेक्टर-113 को कोतवाली सेक्टर-49, सेक्टर-126 को कोतवाली एक्सप्रेसवे व सेक्टर-39 और सेक्टर-142 को सूरजपुर व फेज टू से निकाला गया है।
वहीं, अभी इन पांच थानों की बिल्डिंग नहीं बनी हैं। इनके लिए जमीन का आवंटन हो चुका है। फिलहाल इन पांचों थानों का कामकाज पुलिस चौकी से चलेगा। इसके लिए चौकियां चिह्नित की गई हैं। इनमें पुलिस विभाग की तैयारी जोरों पर है। चौकियों में कार्यालय से लेकर अन्य दफ्तर बनाए जा रहे हैं। वायरलेस सेट लगाए गए हैं।
विज्ञापन
ये बनेंगे
कोतवाली फेज वन: कोतवाली सेक्टर-20 से काटकर अलग हिस्सा
कोतवाली सेक्टर-142: सूरजपुर व फेज टू क्षेत्र का हिस्सा
कोतवाली सेक्टर-63: कोतवाली फेज थ्री का हिस्सा
कोतवाली सेक्टर-126: कोतवाली सेक्टर-39 व एक्सप्रेसवे का हिस्सा
कोतवाली सेक्टर-113: कोतवाली सेक्टर-49 का हिस्सा
अब जनपद में हो जाएंगे 27 थाने
पांच नए थाने के बनने के बाद जिले में महिला थाना समेत 27 थाने हो जाएंगे। वर्तमान में तीन जोन में 21 थाने हैं। इनमें नोएडा जोन में छह, सेंट्रल नोएडा में छह और ग्रेटर नोएडा में नौ थाने हैं। एक महिला थाना सेक्टर-39 में है। वहीं, तीनों जोन में दस सर्किल हैं। पांच नए थाने बनने के बाद अब नए सर्किल बनेंगे या पहले के सर्किल में ही नए थाने समाहित होंगे। इस पर बैठक चल रही है।