{"_id":"618c2799f0fb937ada092dcf","slug":"five-new-dengue-patients-the-number-increased-to-544-noida-news-noi6151095146","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू के पांच नए मरीज, 544 हुई संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू के पांच नए मरीज, 544 हुई संख्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा। जिले में 24 घंटे के दौरान पांच नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि की गई है। अब कुल मरीजों की संख्या बढ़कर अब 544 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग आगामी कुछ दिनों में ठंड बढ़ने से डेंगू का असर कम होने की उम्मीद जता रहा है।
जिले के विभिन्न अस्पतालों में अभी भी बुखार के मरीजों में लगातार इजाफा देखा जा रहा है। इनमें कई मरीजों को मलेरिया, वायरल व डेंगू से प्रभावित बताया जा रहा है। मरीजों के नमूने भी स्वास्थ्य विभाग को भेज दिए गए हैं, लेकिन अभी तक स्वास्थ्य विभाग ने ऐसे मरीजों में डेंगू की पुष्टि नहीं की है।
जिम्स में भर्ती हैं 7 मरीज
जिम्स में डेंगू के सात मरीज भर्ती हैं, जिनमें एक-दो दिन पहले डेंगू की पुष्टि हुई है। इसके अलावा यहां बुखार के करीब 250 से अधिक मरीज वार्ड में भर्ती हैं। जिम्स के निदेशक ब्रिगेडियर डॉक्टर राकेश गुप्ता ने बताया कि इनमें से करीब 40 प्रतिशत मरीजों में डेंगू के लक्षण मिले हैं, लेकिन जांच में पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
आधे दिन की ओपीडी से हुए मरीज परेशान
बुधवार को छठ पूजा का अवकाश होने के कारण नोएडा स्थित जिला अस्पताल में सुबह 11 बजे तक ओपीडी संचालित की गई। अधिकांश मरीजों की इसकी जानकारी नहीं हो सकी। इस कारण 11 बजे के बाद अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे मरीजों को मायूस होकर लौटना पड़ा। हालांकि, अस्पताल में आम दिनों के तरह कोविड टीकाकरण का कार्य नियमित रुप से चलता रहा।