{"_id":"68f3eb2f18483e09e1024289","slug":"five-new-dengue-patients-found-number-reaches-226-na-news-c-30-gbd1036-744178-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: डेंगू के पांच नए मरीज मिले, संख्या हुई 226","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: डेंगू के पांच नए मरीज मिले, संख्या हुई 226
विज्ञापन
गाजियाबाद। सुबह और रात में सर्दी की शुरुआत होने के बावजूद लगातार डेंगू के मरीज बढ़ रहे हैं। शनिवार को पांच मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें कालकागढ़ी निवासी 18 वर्षीय युवक, मुरादनगर में 47 वर्षीय महिला, मोदीनगर में 36 वर्षीय युवक, राहुल विहार में 19 वर्षीय युवती, राकेश मार्ग निवासी 14 वर्षीय किशोरी में डेंगू बुखार की पुष्टि हुई है।
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि इस समय पांच मरीज अलग-अलग अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक कुल 226 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। सर्विलांस अधिकारी ने बताया कि रात में सर्दी शुरू हो चुकी है लेकिन अभी भी लोगों के घरों में चल रहे कूलर में पानी मिल रहा है। इस कारण से डेंगू के लार्वा भी मिल रहे हैं।