फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Five members of the family, including the mother, fell ill after eating the food; two children died.

Noida News: खाना खाने के बाद परिवार के मां समेत पांच की बिगड़ी तबीयत, दो बच्चों की मौत

Mon, 08 Jun 2026 08:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 08:41 PM IST
विज्ञापन
Five members of the family, including the mother, fell ill after eating the food; two children died.
- रविवार रात 3 बजे अस्पताल में कराया गया भर्ती, मां की हालत गंभीर
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

यमुना सिटी/रबूपुरा। रबूपुरा के शांतिनगर इलाके में खाना खाने के बाद एक ही परिवार के पांच लोगों की तबीयत बिगड़ गई। रविवार रात करीब तीन बजे मां और चारों बच्चों को ग्रेनो के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान दीपांशी (7) और उसके भाई प्रशांत उर्फ प्रिंस (5) ने दम तोड़ दिया। वहीं मां की हालत गंभीर बनी हुई। दो अन्य बच्चों की तबीयत में सुधार होने पर अस्पताल से घर भेज दिया गया है।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक शांतिनगर निवासी अनिल तोमर कस्बे में व्यवसाय करते हैं। शनिवार को घर पर उनकी पत्नी रूबी (40) और चारों बच्चे दिव्या (14), दीपिका (10) दीपांशी (7) और प्रशांत उर्फ प्रिंस (5) थे। रविवार शाम को रूबी की तबीयत खराब थी। अनिल ने स्थानीय चिकित्सक को दिखाकर दवाई ले ली थी। तबीयत खराब होने के कारण रात में उनकी पत्नी ने फल खाए थे। जबकि बच्चों ने पास्ता खाया था। रविवार रात लगभग 3 बजे रूबी और बच्चों की तबीयत अचानक खराब हो गई। जिसके बाद पांचों को ग्रेटर नोएडा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान दो बच्चों की मौत हो गई। जबकि दो बेटियां ठीक हैं।
विज्ञापन



सुबह बेटी की हुई मौत, शाम को बेटे ने तोड़ा दम

स्थानीय निवासियों के मुताबिक पत्नी और बच्चों की तबीयत खराब होने के बाद अनिल ने आनन-फानन में सभी को ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया। सुबह इलाज के दौरान बेटी दीपांशी ने दम तोड़ दिया। बच्ची की मौत के बाद पूरे परिवार में मातम छा गया। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं शाम को प्रशांत की भी मौत हो गई। दोनों बच्चों के शवों को पुलिस ने मोर्चरी में रखवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




महिला का हुआ था ऑपरेशन, परिजनों ने जताई इंफेक्शन की आशंका
अनिल ने बताया कि 6 जून को उसकी पत्नी रूबी का रसोली का ऑपरेशन हुआ था। ग्रेटर नोएडा के निजी अस्पताल में रूबी भर्ती थी और ऑपरेशन के बाद 7 जून को उसे डिस्चार्ज कर दिया गया। ऑपरेशन के समय दोनों बच्चे अस्पताल में अपनी मां के साथ थे, जबकि दोनों बड़ी बेटियां घर पर ही थी। अस्पताल से लौटने के तुरंत बाद शाम को ही सभी की तबीयत खराब होनी शुरू हो गई। जिसके बाद सभी को दुबारा यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिवार के लोग मान रहे हैं कि अस्पताल में रहने के दौरान किसी तरह के संक्रमण के कारण बच्चों की मौत हुई है।





फूड प्वाइजनिंग मान रहे हैं चिकित्सक

बच्चों और महिला की हालत खराब होने के पीछे चिकित्सक फूड प्वाइजनिंग को कारण मान रहे हैं। हालांकि अभी चिकित्सकों ने बीमारी का कारण पूरी तरह से स्पष्ट नहीं किया है। वहीं दोनों बच्चों की मौत के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया। परिवार और रिश्तेदारी के लोग रबूपुरा उनके घर पहुंच गए।






तीन बहनों का अकेला भाई था बच्चा

प्रशांत अपनी तीन बहनों सबसे छोटा था और अकेला भाई था। बेटी और बेटे की एक साथ मौत होने से पिता और पूरा परिवार सदमें में है।





पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा

इलाज के दौरान दो बच्चों की मौत हो गई है। शव को मोर्चरी में रखवाया गया है और पोस्टमार्टम कराया जाएगा। जिससे मौत के सही कारण पता चल सके। - डॉ प्रवीण रंजन डीसीपी ग्रेटर नोएडा

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed