{"_id":"6ac50ea38e5f5ef9c408a81f","slug":"five-jes-summoned-over-negligence-regarding-electricity-complaints-noida-news-c-1-noi1095-4804106-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बिजली शिकायतों में लापरवाही पर पांच जेई तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बिजली शिकायतों में लापरवाही पर पांच जेई तलब
विज्ञापन
-जारी की गई चेतावनी, देना होगा स्पष्टीकरण
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा।
जहां शहरवासियों को बिजली के तार से लेकर विद्युत पोल बदलने की जरूरत थी, वहां स्थानीय विद्युत निगम के इंजीनियर काम में लापरवाही बरतते रहे। शिकायतें मिलने के बाद अधिकारियों ने ऐसे पांच जेई को तलब कर लिया। साथ ही स्पष्टीकरण जारी करते हुए एक सप्ताह के भीतर कार्य में सुधार के निर्देश दिए गए हैं।
बता दें, विद्युत निगम की ओर से अनुरक्षण माह के तहत शहरभर में छोटी-मोटी बिजली संबंधी समस्याओं का सुधार किया जा रहा है, ताकि शिकायतों का जल्द निस्तारण हो सके। इसके अलावा बिजली लाइनों को बेहतर करने से लेकर उनकी क्षमता बढ़ाने का कार्य भी जारी है। 16 सितंबर से शुरू हुआ अनुरक्षण माह 31 अक्तूबर को समाप्त होगा। इस दौरान लगातार शिकायतों के समाधान पर निगम का फोकस है।
हालांकि, निवासियों की ओर से लगातार आ रही शिकायतों और उनके निस्तारण में हो रही देरी की जानकारी अधिकारियों तक पहुंचने लगी। इसके बाद विभाग ने असंतोषजनक काम करने वाले पांच जेई को तलब कर उनसे स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता तकनीकी विवेक कुमार पटेल ने बताया कि अनुरक्षण माह के दौरान काम में लापरवाही की शिकायतें मिली हैं। शिकायतों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि त्योहार से पहले शहरवासियों की बिजली संबंधी समस्याओं का समाधान कराया जाएगा।