फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Five daughters of the district were selected in the Meerut divisional football team

Noida News: जिले की पांच बेटियों का मेरठ मंडल फुटबॉल टीम में चयन

Wed, 26 Aug 2026 09:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 09:28 PM IST
विज्ञापन
Five daughters of the district were selected in the Meerut divisional football team
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। खेल के मैदान में नोएडा की बेटियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा और मेहनत का शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया है। नोएडा की पांच बालिका खिलाड़ियों का चयन मेरठ मंडल की टीम के लिए किया गया है। ये खिलाड़ी अब उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय बालिका फुटबॉल चैंपियनशिप में मेरठ मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगी। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन बलिया के वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया जाना है।

हाल ही में गाजियाबाद में आयोजित बालिका फुटबॉल ट्रायल में करीब 70 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिसमें नोएडा से कुल 10 बालिका खिलाड़ी इस ट्रायल में हिस्सा लेने पहुंची थीं। कड़े मुकाबले और चयन प्रक्रिया के बाद इनमें से पांच खिलाड़ियों ने मेरठ मंडल की टीम में अपनी जगह बनाई। मेरठ मंडल की टीम में चयनित खिलाड़ियों में दिशु तोमर, शैली, वंशिका, हेमलता और वर्तिका शामिल हैं।
विज्ञापन

चयनित पांचों खिलाड़ी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, नोएडा की कक्षा 8 की छात्राएं हैं। पढ़ाई के साथ-साथ फुटबॉल के मैदान पर लगातार मेहनत कर रही इन बेटियों ने अपनी प्रतिभा, अनुशासन और लगन के दम पर मंडल स्तर की टीम में स्थान बनाया है। इन खिलाड़ियों की सफलता के पीछे नियमित अभ्यास और बेहतर मार्गदर्शन की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। पांचों खिलाड़ी नोएडा स्टेडियम में पूर्व अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर एवं भारतीय सीनियर महिला राष्ट्रीय टीम के पूर्व मुख्य कोच अनादि बरुआ के मार्गदर्शन में फुटबॉल का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बलिया में प्रदेश स्तर पर होगा मुकाबला
राज्यभर के विभिन्न मंडलों से चयनित टीमें अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार खिलाड़ियों को 29 अगस्त की शाम तक प्रतियोगिता स्थल पर रिपोर्ट करना है, जबकि प्रतियोगिता का आयोजन 30 अगस्त से 3 सितंबर 2026 तक बलिया के वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रस्तावित है। नोएडा की इन पांच बेटियों के सामने अब अपनी प्रतिभा को बड़े मंच पर साबित करने की चुनौती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed