फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Five criminals killed in encounter in Delhi

Noida News: दिल्ली में मुठभेड़ में पांच बदमाश मारे गए

Wed, 29 Oct 2025 07:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 07:53 PM IST
विज्ञापन
Five criminals killed in encounter in Delhi
-इस माह हुईं 12 से अधिक मुठभेड़, 15 से अधिक बदमाश किए गए गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली में इस महीने 12 से मुठभेड़ें हुईं हैं। इनमें 15 से अधिक बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही बिहार में सक्रिय गिरोह के चार सदस्यों समेत सात बदमाश मारे गए। इन अभियानों के दौरान बुलेट प्रूफ जैकेट की वजह से कई पुलिसकर्मियों की जान बच गई।
दिल्ली पुलिस की एक वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि लगातार जारी यह अभियान संगठित अपराध नेटवर्क और राजधानी व आसपास के राज्यों में सक्रिय बदमाशों के खिलाफ पुलिस की रणनीति को दर्शाता है। पुलिस ने दावा किया कि दो अक्टूबर को एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की हत्या की सुपारी लेकर आए रोहित गोदारा उर्फ गोल्डी बराड उर्फ वीरेंद्र चारण गिरोह के दो सदस्यों को जैतपुर-कालिंदी कुंज रोड पर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया।आरोपियों की पहचान हरियाणा के राहुल और साहिल के रूप में हुई। पुलिस का दावा है कि वह विदेश में मौजूद गैंगस्टर रोहित गोदारा के निर्देश पर काम कर रहे थे।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि यमुनानगर में तीन लोगों की हत्या के मामले में आरोपी राहुल मुठभेड़ में घायल हो गया। पुलिस ने कहा कि अगले दिन तीन अक्टूबर को इसी गिरोह से जुड़े दो और बदमाशों को कापसहेड़ा में मुठभेड़ के बाद पकड़ लिया गया, जिनकी पहचान राजस्थान के आकाश राजपूत और महिपाल के रूप में हुई। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि दोनों के खिलाफ तीन राज्यों में रंगदारी और अपहरण के कई मामले दर्ज थे। उन्होंने बताया कि बीस हजार रुपये के इनामी बदमाश राजपूत को पैर में गोली लगने के बाद पकड़ लिया गया। पुलिस ने बताया कि दोनों दलेर कोटिया गैंग के साथ काम करते थे और गोदारा नेटवर्क से जुड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात अक्टूबर को दिल्ली और गुरुग्राम पुलिस के संयुक्त अभियान के दौरान नेपाल के मूल निवासी भीम महाबहादुर जोरा की दक्षिण-पूर्व दिल्ली के आस्था कुंज पार्क के पास मुठभेड़ में मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि जोरा मई 2024 में जंगपुरा के एक चिकित्सक की हत्या और कई अन्य गंभीर अपराधों में वांछित था, उसने पुलिस पर गोली चलाई, जिसके बाद पुलिस की जवाबी गोलीबारी में वह मारा गया। पुलिस के अनुसार नौ अक्टूबर को रोहिणी में पुलिस ने हमजा नाम के एक अपराधी को गिरफ्तार किया, जो उत्तर प्रदेश के मेरठ में हत्या के एक मामले में वांछित था।

---
हत्या की वीडियो अपलोड किया था-
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हमजा ने अपने दोस्त आदिल की हत्या का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया था, उसने पुलिस पर गोली चलाई, लेकिन जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने के बाद वह पकड़ा गया। पुलिस ने कहा कि दस अक्टूबर को नरेला औद्योगिक क्षेत्र में एक और मुठभेड़ में अफताब आलम उर्फ अट्टी नाम का अपराधी घायल हुआ। आरोपी ने पुलिस पर दो बार गोली चलाईं, लेकिन जवाबी कार्रवाई में घायल होने के बाद पकड़ा गया। पुलिस ने बताया कि 12 दिन बाद, 22 अक्टूबर को द्वारका में मुठभेड़ के बाद रितिक उर्फ डांसर नाम के अपराधी को गिरफ्तार किया गया। रितिक उत्तम नगर में हत्या के एक मामले में वांछित था। पुलिस ने जब उसे रोकने की कोशिश की तो उसने गोली चला दी।जवाबी गोलीबारी के दौरान उसके पैर में गोली लगी जबकि निरीक्षक सुभाष चंद के हाथ में गोली लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed