फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Five bullets fired at the nephew of the Municipality President in broad daylight

दिनदहाड़े नगर पालिका अध्यक्ष के भतीजे पर चलाईं पांच गोलियां

Sun, 03 Oct 2021 09:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 09:06 PM IST
विज्ञापन
Five bullets fired at the nephew of the Municipality President in broad daylight
दादरी/ग्रेटर नोएडा। दादरी के ब्रह्मपुरी मोहल्ले में रविवार दोपहर नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष गीता पंडित के भतीजे विवेक पर स्कूटी सवार दो भाइयों में से एक ने ताबड़तोड़ पांच गोलियां चला दीं। हालांकि, हमले में विवेक बाल-बाल बच गए। बताया जा रहा है कि आरोपी आईपीएल के क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाने का काम करते हैं, लेकिन पुलिस और परिजन अन्य लेनदेन का विवाद बता रहे हैं। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, विवेक गली के बाहर धर्मशाला की सीढ़ियों पर बैठा हुआ था। परिजनों का कहना है कि विवेक का किसी परिचित से रुपयों का लेनदेन था। इसे लेकर पड़ोस के मोहल्ले में रहने वाले प्रशांत ने विवेक के मोबाइल पर कॉल की। इस दौरान दोनों में बहस हो गई। आरोपी ने अंजाम भुगतने की धमकी दी और पूछा कि वह कहां है। इस पर विवेक ने लोकेशन बता दी। कुछ देर बाद ही प्रशांत अपने भाई निशांत के साथ स्कूटी पर पहुंचा और विवेक से मारपीट करने लगा। निशांत ने विवेक के हाथ पकड़ लिए। इसके बाद प्रशांत ने भागते हुए विवेक पर ताबड़तोड़ पांच गोलियां चला दीं। इस दौरान विवेक बच गया। आवाज सुनकर लोगों ने निशांत को पकड़ लिया, लेकिन पुलिस को नहीं सौंपा। वहीं, प्रशांत स्कूटी छोड़कर भाग गया। लोगों का कहना है कि प्रशांत आईपीएल पर सट्टा लगाता है। आशंका है कि इन्हीं पैसों को लेकर विवाद हुआ है, लेकिन पुलिस व परिजनों ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन

आरोपी ने कॉल कर कहा-अगली बार नहीं बचेगा
गीता पंडित का आरोप है कि फोन पर विवेक और प्रशांत में विवाद हुआ था। जबकि लेनदेन किसी तीसरे युवक से है। विवेक यही कह रहा था कि उसका लेनदेन प्रशांत से नहीं है। इसके बाद प्रशांत भाई के साथ मौके पर पहुंचा और गोलियां चला दीं। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। इसके बाद भी आरोपी ने दुस्साहस दिखाते हुए विवेक को कॉल कर धमकी दी है कि इस बार तो बच गया लेकिन अगली बार नहीं बचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ साल पहले पति की हो चुकी है हत्या
गीता पंडित के पति विजय पंडित की 11 जून 2014 को ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर दादरी के जीटी रोड पर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद दादरी में काफी बवाल और हंगामा हुआ था।

विवेक पर गोली चलाने के मामले में प्रशांत व निशांत पर केस दर्ज किया गया है। पैसों के लेनदेन के विवाद में वारदात की गई है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- विशाल पांडे, एडिशनल डीसीपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed