फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Five arrested in robbery

डकैती का माल खरीदने वाले दो कबाड़ी समेत 5 गिरफ्तार

Sun, 03 Nov 2019 01:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
Five arrested in robbery
डकैती का माल खरीदने वाले दो कबाड़ी समेत 5 गिरफ्तार
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के लिए यमुना नदी पर पुल बना रही कंपनी की निर्माणाधीन साइट पर पड़ी डकैती का सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने खुलासा कर दिया। 4 अक्तूबर को हुई वारदात की रिपोर्ट कई दिन बाद नॉलेज पार्क थाने में दर्ज की गई थी। पुलिस ने मामले में शुक्रवार रात 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें लूटे गए माल को खरीदने वाले दो कबाड़ी और एक नाबालिग शामिल हैं। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 42 पाइप और एक रेहड़ी बरामद की है।
सूरजपुर कोतवाली प्रभारी जितेंद्र दीखित ने बताया कि डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के लिए यमुना पर पुल बना रही कंपनी भव्यटैक इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड के गार्डों को बंधक बनाकर बदमाशों ने करीब पांच लाख का माल लूट लिया था। वारदात के बाद से पुलिस बदमाशों की तलाश में थी। शुक्रवार रात पुलिस को सूचना मिली कि गुलिस्तानपुर में एक कबाड़ी के गोदाम पर बदमाश डकैती का माल बेचने आने वाले हैं। सूचना पर पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी की। कार्रवाई में दादरी निवासी नूर मोहम्मद व जाहिद, अलीगढ़ के रिजवान, छत्तीसगढ़ के राजू समेत एक नाबालिग को पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि नूर मोहम्मद व जाहिद कबाड़ी हैं। दोनों डकैती का माल खरीद रहे थे। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 42 पाइप व एक रेहड़ी बरामद की है। गिरोह के अन्य बदमाश अभी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

8 बदमाशों ने दिया था वारदात को अंजाम
4 अक्तूबर की देर रात 8 बदमाशों ने दो सुरक्षाकर्मियों को हथियार के बल पर बंधक बना लिया था। शोर सुनकर पास के खेत में काम कर रहा एक किसान भी मौके पर पहुंचा था। बदमाशों ने उसे भी बंधक बनाकर वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। बदमाश एक बड़े वाहन में लोहे की सटरिंग और सरिया समेत अन्य सामान लाद ले गए थे। कंपनी के निदेशक अशोक कुमार ने मामले की शिकायत दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed