{"_id":"66d715bd242e94d17203acb5","slug":"first-round-seats-allotted-for-eca-and-sports-quota-noida-news-c-340-1-del1011-59935-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ईसीए व स्पोर्ट्स कोटे के पहले राउंड की सीटें आवंटित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ईसीए व स्पोर्ट्स कोटे के पहले राउंड की सीटें आवंटित
विज्ञापन
-स्पोर्ट्स के लिए 1648 और ईसीए के लिए 1061 सीटों का आवंटन किया गया
-अपग्रेड राउंड के तहत 2682 छात्रों की सीट को अपग्रेड किया गया
-बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स और सीडब्ल्यू के आवंटन अभी लंबित
-विवि प्रशासन दोनों ही कार्यक्रमों में जल्द ही आवंटित करेगा सीटें
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए 69 कॉलेजों में स्नातक प्रोग्राम में दाखिले के लिए मंगलवार को ईसीए व स्पोर्ट्स कोटा के पहले दौर का सीट आवंटन कर दिया है। स्पोर्ट्स कोटा के तहत 1648 आवंटन और ईसीए के लिए 1061 सीटों का आवंटन किया गया है। वहीं प्रदर्शन आधारित प्रोग्राम के लिए 332 आवंटन किए गए हैं। अभी डीयू ने बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स और सीडब्ल्यू के लिए आवंटन लंबित हैं, इनकी घोषणा जल्द ही की जाएगी।
डीयू में पहले व दूसरे राउंड के तहत दाखिला पाए छात्रों के लिए सीट को अपग्रेड करने के लिए 31 अगस्त से एक सितंबर तक अपग्रेड विंडो को खोला गया था। इसके आधार पर तीन सितंबर शाम पांच बजे अपग्रेड सीटों के आवंटन और ईसीए, स्पोट्र्स, प्रदर्शन आधारित प्रोग्राम के पहले राउंड के आवंटन किए गए। इसके तहत इस राउंड में 2682 छात्रों की सीट को अपग्रेड किया गया गया है। वहीं एकल कन्या के लिए 764, अनाथ कोटे के तहत 132 आवंटन किए गए हैं। अब आवंटित सीट पाए छात्रों को चार सितंबर शाम पांच बजे तक अपनी सीट को स्वीकार करना होगा। वहीं कॉलेज छात्रों के ऑनलाइन आवेदन का सत्यापन और उसे मंजूरी पांच सितंबर शाम पांच बजे तक देंगे। जबकि छात्र फीस का भुगतान छह सितंबर तक कर सकते हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -
74108 दाखिले हो चुके हैं दो राउंड में
मालूम हो कि डीयू में 16 अगस्त से शुरू हुई दाखिला प्रक्रिया के तहत दो राउंड हो चुके हैं। अब तक 71, 600 सीटों के लिए 74, 108 दाखिले हो चुके हैं। 28, 810 छात्र अपनी सीट को अपग्रेड कर चुके हैं जबकि 45, 298 ने अपनी सीट को फ्रीज कर दिया है। इस तरह से अब कॉलेजों में दाखिले के लिए सीमित अवसर बचे हैं। साइंस कोर्सेज, हिंदी व संस्कृत को छोड़कर अधिकतर कॉलेजों में अन्य कोर्स में सीटें भर गई हैं। अब जहां खाली भी हैं तो वह एसटी छात्रों के पास दाखिले के ज्यादा विकल्प हैं। अब विवि प्रशासन सात सितंबर शाम पांच बजे खाली सीटों की जानकारी प्रदर्शित करेगा। जिसके बाद छात्रों को मिड एंट्री का विकल्प मिलेगा। इसके बाद सीटों के आवंटन और दाखिले का तीसरा राउंड शुरू होगा।