फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   First made a video of confession, then surrendered

पहले जुर्म कबूलने का वीडियो बनाया फिर किया सरेंडर

Tue, 17 Dec 2019 01:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
First made a video of confession, then surrendered
पहले जुर्म कबूलने का वीडियो बनाया फिर किया सरेंडर
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-9 में कैब चालक की हत्या के मुख्य आरोपी अल्ताफ ने सोमवार को झुंडपुरा पुलिस चौकी में आत्मसमर्पण कर दिया। इससे पहले उसने एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया। इसमें अल्ताफ कह रहा है कि उसने ही कैब चालक उमेश की हत्या की है। उसके परिवार का कोई शख्स इसमें शामिल नहीं है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस मामले में पुलिस महिला आरोपी शहनाज, शब्बीर और सिकंदर को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

सेक्टर-10 जेजे कॉलोनी निवासी उमेश की बुधवार रात सेक्टर-9 जेजे कॉलोनी में तलवार व चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। सेक्टर-9 में रहने वाली शहनाज ने उमेश को बुलाया था। वह अपने चार दोस्त अजित, अंकित, रिंकू और संतोष के साथ शहनाज के घर पहुंचा था। वहां पहुंचते ही अल्ताफ, सिकंदर और शब्बीर ने उमेश पर तलवार और चाकू से हमला कर दिया था। गंभीर रूप से घायल उमेश को पहले जिला अस्पताल भर्ती कराया गया था। बाद में उसे सफदरजंग रेफर कर दिया गया था। जहां उसकी मौत हो गई थी। अगले दिन परिजनों ने कोतवाली सेक्टर-20 के सामने शव रखकर प्रदर्शन किया था। सड़क को जाम कर दिया था। क्षेत्राधिकारी प्रथम श्वेताभ पांडेय ने बताया कि हत्या का मुख्य आरोपी अल्ताफ पुलिस हिरासत में है। वह एक वीडियो सोशल मीडिया पर जारी कर पुलिस के पास पहुंचा था। उन्होंने बताया कि वीडियो में वह खुद को दोषी बता रहा है और कह रहा है कि उसकेपरिवार का कोई सदस्य इसमें शामिल नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed