{"_id":"5dcefee48ebc3e54ba582065","slug":"first-friend-tried-to-rape-her-noida-news-noi4732254143","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दोस्त ने किया था दुष्कर्म का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दोस्त ने किया था दुष्कर्म का प्रयास
विज्ञापन

नोएडा। कोतवाली फेज थ्री क्षेत्र में हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने युवती के दोस्त समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बुधवार रात पहले दोस्त ने दुष्कर्म का प्रयास किया था। इसके बाद युवती के शोर मचाने पर आए पांच युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म कर दिया। मामले में दो आरोपी फरार हैं। इन पर एसएसपी ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। वहीं, युवती की हालत में सुधार हो रहा है। अभी जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि कोतवाली फेज थ्री क्षेत्र निवासी युवती को छिजारसी निवासी रवि ने बुधवार शाम को नौकरी लगवाने के बहाने बहलोलपुर के पार्क में बुलाया था। आरोप है कि रवि यहां उससे छेड़खानी करने लगा और दुष्कर्म का प्रयास किया। युवती ने विरोध करते हुए शोर मचा दिया तो वहां दो युवक आ गए। दोनों युवकों ने मारपीट कर रवि को भगा दिया। इसके बाद फोन कर तीन अन्य दोस्तों को बुला लिया। पांचाें युवकों ने युवती से सामूहिक दुष्कर्म किया और मारपीट की। पुलिस टीम ने रवि, सेक्टर-63 झुग्गी झोपड़ी निवासी ब्रजकिशोर, पीतांबर और उमेश को गिरफ्तार कर लिया। इसमें रवि सातवीं तक पढ़ा है और सेक्टर-63 की एक कंपनी में चपरासी है। ब्रजकिशोर 11वीं, पीतांबर 8वीं और उमेश 5वीं पास हैं। तीनों बहलोलपुर के खेत में ठेके पर सब्जी उगाने का काम करते हैं। वहीं दो आरोपियों की तलाश की जा रही है।
पीड़िता की पुनर्वास के लिए आर्थिक सहायता
पीड़िता जिला अस्पताल में भर्ती है और हालत में सुधार हो रहा है। आधार कार्ड के मुताबिक वह बालिग है। पीड़िता के पुनर्वास के लिए उत्तर प्रदेश रानी लक्ष्मी बाई महिला एवं बाल सम्मान कोष और अन्य अधिनियम के तहत आर्थिक सहायता की जाएगी। इसके लिए पुलिस ने संबंधित विभाग को पत्र भेज दिया है। अस्पताल में ही उसकी काउंसिलिंग की जा रही है।
विज्ञापन
युवती से बर्बरता हुई है, आरोपियों को दिलाएंगे सजा
एसएसपी ने बताया कि युवती से बर्बरता हुई है। किसी भी कीमत पर आरोपियों को सजा दिलवाएंगे। केस की विवेचना के दौरान उसे विधिक सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। फिलहाल, पुलिस टीम युवती व उनके परिजनों को अस्पताल में सुरक्षा दे रही है।
स्केच, चार टीम और 36 घंटे में चार गिरफ्तार
सनसनीखेज घटना के सामने आते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई। आनन फानन में एसएसपी ने बुधवार रात को चार टीमों का गठन किया। इसमें एसपी सिटी, सीओ समेत अन्य पुलिस अधिकारी शामिल थे। सबसे पहले पीड़िता के बयान पर जानकारी इकट्ठा की गई और रवि को हिरासत में लिया गया। पीड़िता व रवि से जानकारी लेने के बाद पांचों दरिंदों के स्केच बनाए गए। फिर स्थानीय मुखबिरी और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस से तीन आरोपियों की गिरफ्तारी की गई।
सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फरार दो आरोपियों को शीघ्र ही पकड़ लिया जाएगा। पीड़िता की हालत में सुधार हो रहा है।
वैभव कृष्ण, एसएसपी