फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   First fog of the season, vehicles not seen after 100 meters

सीजन का पहला कोहरा, 100 मीटर तक नहीं दिखे वाहन

Sun, 13 Dec 2020 11:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
First fog of the season, vehicles not seen after 100 meters
पुन्हाना। हर साल कोहरा जनवरी के शुरुआती दिनों में आता है, लेकिन इस बार यह पहले ही शुरू हो गया है। रविवार को सीजन का पहला कोहरा पड़ा। इस कारण दृश्यता 100 मीटर से भी कम रह गई। हादसे से बचने के लिए वाहन रेंग-रेंग कर चले। पुन्हाना सहित आसपास के किसी भी क्षेत्र से हादसे की सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन

उधर, स्थानीय एसडीएम कुलबीर सिंह ने कोहरे के समय होने वाले हादसों से बचने के लिए सड़क सुरक्षा के नियमों के पालन का आह्वान किया है। कोहरे की वजह से रविवार को अचानक ठंड में इजाफा हो गया। लोगों ने बचाव के लिए लकड़ी, कोयले और उपलों के अलाव का सहारा लिया। कोहरे से गेहूं की फसल को फायदा मिलता है, जबकि सरसाें को कुछ नुकसान होता है। किसान शोहराब, सहूद खां का कहना है कि कोहरे से सरसों कि फसल को काफी नुकसान हो सकता है। उन्होंने बताया कि कोहरे से जमीन नरम रहती है। इससे गेहूं की फसल को फायदा होता है। वाहन चालक जमील, असलम आदि का कहना है कि वे रविवार की सुबह पुन्हाना से नूंह जाने के लिए निकले थे। सड़क पर आए तो कोहरा ज्यादा था। इसकी वजह से 100 मीटर दूर का वाहन भी नहीं नजर नहीं आ रहा था। उन्होंने सड़कों पर सफेद पट्टी लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

एसडीएम कुलबीर सिंह ने लोगों से अपने वाहनों के आगे-पीछे रिफ्लेक्टर लगवाने और गति कम रखने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि दुर्घटनाओं से बचने के लिए सड़क सुरक्षा उपायों का सही रूप में इस्तेमाल करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed