फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   First day of remand revealed fraud of ten crores

रिमांड के पहले दिन दस करोड़ की ठगी का खुलासा

Fri, 19 Mar 2021 11:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
First day of remand revealed fraud of ten crores
नोएडा। सरकारी कॉलेजों में एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले दो मुख्य आरोपी पंकज खटिक और आदर्श को कमिश्नरेट पुलिस ने शुक्रवार सुबह दस बजे रिमांड पर लिया। एसीपी रजनीश वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पांच घंटे तक पूछताछ की। दोनों आरोपियों ने दस करोड़ रुपये तक की ठगी का खुलासा किया है। आरोपियों ने यह भी बताया कि ठगी की ज्यादातर रकम को उन्होंने जुए और सट्टे में लगाया। पुलिस आगे भी दोनों आरोपियों से पूछताछ करेगी और उन्हें सेक्टर-62 स्थित ऑफिस भी लेकर जाएगी।
विज्ञापन

जनवरी महीने में सेक्टर-62 स्थित आइथम टावर में प्लेसमेंट एजेंसी खोलकर एमबीबीएस दाखिले के नाम पर ठगी का खुलासा हुआ था। इस मामले में अब तक कोतवाली सेक्टर-58 में चार मुकदमे दर्ज हैं। इनमें मुख्य आरोपी पंकज खटिक, आदर्श और सचिन हैं। बीते दिनों पंकज खटिक ने महोबा और आदर्श ने कानपुर कोर्ट में समर्पण किया था। वहां से दोनों को गौतमबुद्ध नगर की लुक्सर जेल में लाया गया था। बृहस्पतिवार को कोर्ट ने दोनों की आठ दिनों की पुलिस रिमांड मंजूर की थी। शुक्रवार को पुलिस की पूछताछ में पता चला कि ठगी करने वाला गिरोह काफी बड़ा है, इसमें कई और लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed