फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   First All India Karate Championship from 16th in Greater Noida

Noida News: ग्रेनो में पहली ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप 16 से

Tue, 12 May 2026 06:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 06:04 PM IST
विज्ञापन
First All India Karate Championship from 16th in Greater Noida
- देश के कई राज्यों से जुटेंगे 300 से अधिक खिलाड़ी, दो दिन चलेगी प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सर्वोत्तम इंटरनेशनल स्कूल में 16 और 17 मई को पहली इनविटेशनल ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप आयोजित की जाएगी। शितोरियु कराटे एसोसिएशन उत्तर प्रदेश और शितोरियु मार्शल आर्ट्स कराटे एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में होने वाली इस प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ी अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे।


प्रतियोगिता में नोएडा समेत दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड और हरियाणा समेत अन्य राज्यों से खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। शितोरियु कराटे एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के महासचिव विवेक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्रतियोगिता में करीब 300 से अधिक खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देना और कराटे जैसी मार्शल आर्ट को नई पहचान देना है। मुख्य अतिथि सर्वोत्तम इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्य डॉ. प्रियंका मेहता, वाइस प्रधानाचार्य तापसी जैन और सेक्टर-10 शाखा की डायरेक्टर सरिता माधोक होंगी। इसके अलावा 15 से अधिक बार वर्ल्ड रिकॉर्ड बना चुके डॉ. अनिल कौशिक भी शामिल होंगे। शितोरियु कराटे एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के संरक्षक अरविंद चौहान, जिला ओलिंपिक एसोसिएशन के सचिव प्रमोद कुमार, संयुक्त सचिव जफर खान और सर्वोत्तम ग्रुप ऑफ स्कूल्स के स्पोर्ट्स डायरेक्टर महेश कुमार शर्मा भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed